कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 2.59 करोड़ पार कर चुका है, जबकि 8.62 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत की बात करें तो कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 37.9 लाख पार कर चुका है, जबकि 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कि देश में किस आयुवर्ग के लोग ज्यादातर कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं और किस आयुवर्ग के लोगों की मौतें ज्यादा हो रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में आंकड़ा स्पष्ट किया है।
{"_id":"5f4fad9f8ebc3e54e44027f2","slug":"coronavirus-death-toll-age-wise-trends-know-here-covid-19-health-ministry-figure-may-surprise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: आधे से ज्यादा मौतें इस उम्र के लोगों की, जानें क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: आधे से ज्यादा मौतें इस उम्र के लोगों की, जानें क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा
Wed, 02 Sep 2020 08:07 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 02 Sep 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का संक्रमण
- फोटो : Amar ujala
Coronavirus
- फोटो : iStock
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में सामने आए कोविड-19 के 54 फीसदी मामले 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों से जुड़े हुए हैं, जबकि इस बीमारी से 51 फीसदी मौत उन लोगों की हुई है जिनकी उम्र 60 या उससे अधिक थी। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 फीसदी से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।
कोरोना वायरस से मौत(File Photo)
- फोटो : PTI
उम्र के आधार पर कोविड-19 के मामलों और इससे होने वाली मौत का आकलन प्रस्तुत करते हुए मंत्रालय ने तमाम जानकारियां दी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,
- 45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग में 36 फीसदी मौतें
- 26 से 44 आयु वर्ग में 11 फीसदी मौतें
- 18-25 और 17 साल से कम आयु वर्ग में एक फीसदी मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस मरीज (File Photo)
- फोटो : iStock
69 फीसदी मौतें पुरुषों की
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 25 अगस्त को प्रेस वार्ता के दौरान यही आंकड़े प्रस्तुत किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कोविड-19 से हुई 69 फीसदी मौतें पुरुषों की हुई हैं जबकि महिलाओं में मृत्यु दर 31 फीसदी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस मरीज (File Photo)
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले
- 54 फीसदी मामले 18 से 44 आयु वर्ग से हैं
- 26 फीसदी मामले 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग
- आठ फीसदी मामले 17 वर्ष से कम उम्र के
- 12 फीसदी मामले 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों से जुड़े हैं।