कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का कहर भारत पर लगातार जारी है। हर दिन मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, अस्पतालों में जगह नहीं है तो ऑक्सीजन की किल्लत ने एक और मुसीबत खड़ी कर दी है। पिछले साल से जब से ये कोरोना वायरस हमारे बीच आया है, तब से लेकर अब तक इसने आम आदमी के अलावा कई बड़े सेलेब्स को भी अपनी चपेट में लिया है। साथ ही इस वायरस के कहर से कई बड़े चेहरों को हमने हमेशा-हमेशा के लिए खो भी दिया। तो चलिए एक बार इन सभी पर नजर दौड़ाते हैं।
{"_id":"608baf368ebc3e592c7376ee","slug":"coronavirus-daily-update-prominent-india-and-foregin-people-who-contracted-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुखद: कोरोना की चपेट में आए कौन-कौन सेलिब्रिटी? इन बड़े चेहरों की ये वायरस ले चुका है जान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दुखद: कोरोना की चपेट में आए कौन-कौन सेलिब्रिटी? इन बड़े चेहरों की ये वायरस ले चुका है जान
Fri, 30 Apr 2021 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
भारत में कोरोना की चपेट में आए नेता से लेकर अभिनेता तक
- कोरोना वायरस ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी संक्रमित किया, जिसके कारण वे अस्पताल में भी भर्ती हुए। इनके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, बॉक्सर डिंग्को सिंह, सिंगर कनिका कपूर और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ इस लिस्ट में शामिल हैं।
pranab mukherjee
- फोटो : social media and istock
कोरोना ने भारत में ली इन सेलेब्स की जान
- भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी कोरोना वायरस ने हमसे छीन लिया। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें ली। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने देश को अपने पिता के निधन की खबर की जानकारी दी थी। जहां एक तरफ प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटीव पाए गए थे, तो वहीं उनकी ब्रेन सर्जरी भी हुई थी। उनका इलाज दिल्ली के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। साल 2012 में वे देश के राष्ट्रपति बने और साल 2017 तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद साल 2019 को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रणब मुखर्जी के अलावा राज्यसभा एमपी अहमद पटेल, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गगोई, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नामग्याल, केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश अंगड़ी, पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान, महान गायक एस पी बालासुब्रमण्यम और मशहूर ज्योतिषी बेजन दारूवाला का निधन भी कोरोना वायरस की वजह से हुआ।
विज्ञापन
Former US President Donald Trump
- फोटो : सोशल मीडिया
विदेश में ये लोग हुए संक्रमित
- ऐसा नहीं कि कोरोना वायरस ने सिर्फ भारत के ही जाने-माने चेहरों का अपना शिकार बनाया, बल्कि इसमें विदेश के भी कई बड़े नाम शामिल हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो, प्रिंस चार्ल्स, ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन, पॉप सिंगर मैडोना, उसैन बोल्ट और टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।