कोरोना वायरस की वैक्सीन (Coronavirus vaccine) को लेकर दुनियाभर में 150 से ज्यादा कैंडिडेट्स पर काम हो रहा है। इनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है, जबकि करीब पांच वैक्सीन सफलता के बिल्कुल नजदीक हैं। रूस इसी महीने वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर चीन ने भी जल्द ही दो वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है। इधर, अमेरिका में एक वैक्सीन का 30 हजार लोगों पर ह्यूमन ट्रायल शुरू हुआ है, तो दूसरी ओर मॉडर्ना कंपनी की वैक्सीन भी क्लिनिकल ट्रायल में बेहतर रिजल्ट दे रही है। भारत में COVAXIN के अलावा जायडस कैडिला की वैक्सीन भी ह्यूमन ट्रायल के फेज में है। वहीं, ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का भारतीय कंपनी सीरम इंडिया कोविशील्ड नाम से दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल करने की तैयारी में है। इन तमाम अच्छी खबरों के बाद एक जो सबसे महत्वपूर्ण सवाल है, वह यह है कि वैक्सीन सबसे पहले किन्हें मिलेगी?
{"_id":"5f2526e277a9d9569f524f75","slug":"corona-vaccine-news-today-who-and-how-to-get-coronavirus-vaccine-first-who-may-get-covid-vaccine-after-health-workers-firstly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले किन्हें दी जाएगी, स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले किन्हें दी जाएगी, स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता?
Sat, 01 Aug 2020 01:55 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
COVAXIN
- फोटो : ICMR
कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश में तेजी से काम हो रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित COVAXIN ह्यूमन ट्रायल के पहले और दूसरे चरण में है। इस वैक्सीन का देश के कई संस्थानों में ट्रायल चल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने वॉलेंटियर्स बनने को पंजीकरण कराया। इसके अलावा अहमदाबाद की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन भी ह्यूमन ट्रायल में है। देसी वैक्सीनों के अलावा ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वाली वैक्सीन के ट्रायल के लिए भारतीय कंपनी सीरम इंस्ट्यिूट ऑफ इंडिया ने भारतीय औषधि महानियंत्रक को आवेदन किया है। जल्द ही इसका ट्रायल शुरू होगा।
Oxford vaccine Update
- फोटो : Amar Ujala
- भारतीय कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट दुनिया की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में से एक है। एक बार वैक्सीन फाइनल हो जाने के बाद कंपनी ने काफी कम समय में करोड़ों डोज तैयार कर लेने का दावा किया है। इस रेस में कोई भी वैक्सीन आगे निकल जाए, लेकिन वैक्सीन तैयार हो जाने के बाद अहम सवाल यह है कि यह सबसे पहले किसे मिलेगी! खबरों के मुताबिक, इसको लेकर सरकारी स्तर पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- वैक्सीन देने की प्राथमिकता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बीते गुरुवार को ये कहा था कि इस बारे में अबतक कोई आखिरी निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि उन्होंने साथ में इशारा जरूर कर दिया कि स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता मिल सकती है। उन्होंने कहा था कि सरकार के बाहर, इस बात पर सहमति बन रही है कि वैक्सीन पर स्वास्थ्यकर्मियों का दावा सबसे ज्यादा बनता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा था कि वैक्सीन पर प्राथमिकता को लेकर यह भी दिखेगा कि समाज और देश उस काम की कितनी सराहना करता है जो इन फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों ने की है। इसका फायदा आम लोगों को भी पहुंचेगा। कारण कि वैक्सीन से सुरक्षित होकर स्वास्थ्यकर्मी सेवा में डटे रहेंगे और उनकी कहीं शॉर्टेज भी नहीं होगी।