फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना से बचने के लिए काढ़े का ज्यादा सेवन कहीं कर न दे बीमार, ऐसे बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

Sat, 01 Aug 2020 11:33 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi: Excessive use of Kadha make you sick, how to boost Immunity booster tips
काढ़ा - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से बचने के लिए काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है। आयुष मंत्रालय ने भी गर्म पानी से गरारा करने, च्यवनप्राश और काढ़ा का सेवन करने की सलाह दी है। दरअसल, कोरोना वायरस के बारे में ये बात शुरू से कही जा रही है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर इसके संक्रमण का ज्यादा खतरा होता है, इसलिए हमें अपनी इम्यूनिटी बनाए रखने और इसे बढ़ाने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। च्यवनप्राश वगैरह एक तरह से इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते हैं, वहीं तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग जैसी गर्म तासीर वाली चीजों का काढ़ा बनाकर पीना भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कहा गया है कि 'अति सर्वत्र वर्जयेत' यानी किसी भी चीज की 'अति' नुकसान पहुंचा सकती है।

Coronavirus Tips in Hindi: Excessive use of Kadha make you sick, how to boost Immunity booster tips
kadha - फोटो : Pixabay
  • कोरोना से बचने को अगर आप भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दिन में कई बार काढ़े का सेवन कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बहुत ज्यादा काढ़े का सेवन आपको पेट का रोगी बना सकता है। चिकित्सकों और विशेषज्ञों का भी कहना है कि बहुत ज्यादा काढ़ा का सेवन करने से पेट की बीमारियों हो सकती है। यहां तक कि पेट में अल्सर और लीवर एप्सिस जैसी बीमारी से भी आप पीड़ित हो सकते हैं। 
Coronavirus Tips in Hindi: Excessive use of Kadha make you sick, how to boost Immunity booster tips
liver - फोटो : Pixabay
  • बिहार के भागलपुर के वरिष्ठ गैस्ट्रो इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. डीपी सिंह का कहना है कि काढ़े में इस्तेमाल होने वाले मसालों में मौजूद तत्व किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। काढ़े का अत्यधिक सेवन करने से ये मेटल्स सक्रिय रहते हैं। ऐसे में कुछ ही दिनों में लीवर एप्सिस और पेट में अल्सर की शिकायत भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi: Excessive use of Kadha make you sick, how to boost Immunity booster tips
Fruits - फोटो : Pixabay
  • डॉक्टरों का कहना है कि इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल और दूध का नियमित का सेवन करना चाहिए। विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिंह कहते हैं कि लोगों को दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करते हुए संयमित भोजन लेना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुद ब खुद बढ़ जाएगी और इसका शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन
Coronavirus Tips in Hindi: Excessive use of Kadha make you sick, how to boost Immunity booster tips
दूध का सेवन करना ज्यादा बेहतर - फोटो : Pixabay
  • डॉ. सिंह का कहना है कि कोरोना के डर से लोग शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय करने को तैयार हैं, कर भी रहे हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है तो खानपान में संयम रखें। योग व्यायाम करते हुए फल और दूध का सेवन करना ज्यादा बेहतर है। काढ़ा अगर ले रहे हैं, तो एक से दो बार सेवन करना काफी होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed