{"_id":"6097d401dc926e734419b709","slug":"corona-has-increased-the-risk-heart-disease-in-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने बढ़ा दिया है महिलाओं में इस गंभीर रोग का खतरा, इन लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना ने बढ़ा दिया है महिलाओं में इस गंभीर रोग का खतरा, इन लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी
कोरोना की इस विपरीत परिस्थिति ने सभी उम्र और लिंग के लोगों को अपना शिकार बनाया है। महिला हों या पुरुष, सभी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस शरीर के कई अंगों को भी बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। हाल के दिनों में फेफड़ों पर इसके प्रभाव के मामले ज्यादा देखने को मिले हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस लोगों को हृदय को भी प्रभावित कर सकता है, ऐसे में महिलाओं को विशेष सावधान हो जाने की जरूरत हो जाती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना वायरस ने महिलाओं में दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा दिया है।
ऐसी स्थिति में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कोरोना के इस दौर में महिलाएं अपने हृदय की सेहत का ख्याल किस तरह से रख सकती हैं? आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानने की कोशिश करते हैं।
2 of 7
हृदय रोग महिलाओं की मौत का प्रमुख कारण
- फोटो : Pixabay
हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं को हृदय रोगों का खतरा अधिक होता है। इतना ही नहीं हाल के दिनों में देखा गया है कि हृदय रोग महिलाओं की मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक है। जीवनशैली में खराबी और खान-पान का विशेष ध्यान न रखना इस तरह के रोगों के खतरे को बढ़ा देता है।
3 of 7
धूम्रपान-अनुचित आहार ने बढ़ा दिया है हृदय रोग का खतरा
- फोटो : iStock
सीके बिरला हॉस्पिटल, जयपुर में सीनियर कंसल्टेंट, कॉर्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर सुनील बेनीवाल कहते हैं कि धूम्रपान, अनुचित आहार, शिथिल दिनचर्या जैसी जीवनशैली की तमाम समस्याएं महिलाओं में हृदय रोगों का मुख्य कारण मानी जाती हैं। सभी महिलाओं को अपने ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल पर नियमित तौर से नजर रखनी चाहिए। यदि इनके स्तर असामान्य नजर आ रहे हों तो सावधान हो जाएं और तुरंत इस बारे में अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
लक्षणों की पहचान करें
- फोटो : iStock
हृदय की बीमारी के लक्षणों को समझें
सभी लोगों को लिए यह जानना जरूरी है कि किन लक्षणों पर आपको हृदय रोगों को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए? यदि आपको छाती में दर्द, सांस फूलने, बेहोशी, मिचली आने, कंधों- कलाईयों या पीठ में दर्द रहता है तो इसे नजरअंदाज करने की भूल न करें। यह हृदय रोगों के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
शारीरिक वर्कआउट के लिए समय निकालें
- फोटो : Pixabay
शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी
डॉक्टर सुनील बेनीवाल कहते हैं कि आज के समय में देखा जा रहा है कि महिलाएं घर के कामकाज के चक्कर में शारीरिक गतिविधियों के लिए समय नहीं निकाल पा रही है। यह आवश्यक है कि आप रोजाना शारीरिक वर्कआउट के लिए समय निकालें। वॉकिंग, स्विमिंग एवं डांसिंग जैसे अभ्यास को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करें। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।