फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड के दौर में सांस लेने वाले यह व्यायाम हैं बेहद फायदेमंद, फेफड़ों को स्वस्थ रखने में हैं मददगार

Sun, 09 May 2021 05:08 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 09 May 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
must do these breathing exercises for better lungs health
सांस लेने वाले व्यायाम से अनेक फायदे - फोटो : iStock
कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों के लिए काफी खतरनाक साबित हो रही है। वायरस के नए स्ट्रेन शरीर के कई अंगों को अपना शिकार बना रहे है। सार्स-सीओवी-2 वायरस, फेफड़ों और श्वसन प्रणाली को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है जिसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। संक्रमण की दूसरी लहर में रोगियों के ब्लड ऑक्सीजन के स्तर में तेजी से गिरावट के मामले भी देखने को मिले हैं, जो कई लोगों में मौत का कारण भी बन रही है।

ऐसी विकट परिस्थितियों में, जब देश स्वास्थ्य संसाधनों की भारी कमी का सामना कर रहा है, हम सब को  स्वाभाविक रूप से फेफड़ों की  शक्ति को बढ़ावा देने वाले उपायों के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक फेफड़ों की शक्ति को बढ़ाने में सांस लेने वाले व्यायाम काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ व्यायामों के बारे में जानते हैं।

 
must do these breathing exercises for better lungs health
फेफड़ों को मजबूती देते हैं सांस वाले व्यायाम - फोटो : iStock
गहरी सांस वाले व्यायम कैसे फायदेमंद हैं?
गहरी सांस और फेफड़ों को मजबूत करने वाले व्यायाम डायाफ्राम फ़ंक्शन को बेहतर बनाने के साथ सांस लेने की क्षमता में सुधार करने में सहायक हो सकते हैं। कई नैदानिक अध्ययनों में विशेषज्ञों ने पाया है कि ऐसे व्यायाम सांस लेने में तकलीफ को कम करने के साथ इससे संबंधित अन्य जटिलताओं को कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। विशेषरूप से ऐसे समय में जब देश में मेडिकल ऑक्सीजनों की काफी किल्लत है, इस तरह के व्यायाम सभी लोगों के लिए बेहद फायदेमंद माने जा रहे हैं। 
must do these breathing exercises for better lungs health
तनाव को कम करने में भी सहायक हैं - फोटो : Pixabay
तनाव और चिंता को कम करते हैं ऐसे व्यायाम
विशेषज्ञ कहते हैं कि गहरी सांस लेने वाले व्यायाम न सिर्फ सांस की तकलीफों से दूर रखते हैं, साथ ही यह कोरोना रोगियों में तनाव और चिंता जैसी मानसिक परेशानियों को कम करने में भी बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर कोविड संक्रमित रोगियों को योग आसन और गहरी सांस लेने के व्यायाम करने की भी सलाह देते हैं। यह उपाय रोगी के शरीर में ऑक्सीजन को बढ़ाने का साथ  फेफड़ों को मजबूती देते हैं। आइए ऐसे ही कुछ व्यायामों के बारे में जानते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
must do these breathing exercises for better lungs health
लिप ब्रीदिंग व्यायाम सभी को करनी चाहिए - फोटो : Social media
लिप ब्रीदिंग व्यायाम
शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने और वायुमार्ग को खुला रखने के लिए लिप ब्रीदिंग व्यायाम को सबसे बेहतर उपायों में से एक माना जाता है। इस व्यायाम को करने के लिए सबसे पहले आराम की स्थिति में बैठ जाएं। अब नाक के माध्यम से धीरे-धीरे सांस लें, इस दौरान मुंह बंद रहना चाहिए। साँस छोड़ने से पहले अपने होठों को सिकोड़ लें और फिर धीरे-धीरे फेफड़ों की सारी हवा बाहर निकाल दें।
 
विज्ञापन
must do these breathing exercises for better lungs health
प्राणायाम के फायदे अनेक - फोटो : iStock
प्राणायाम
प्राणायाम को फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के साथ श्वसन क्रिया में प्रयुक्त नसों को आराम देने वाले सबसे प्रभावी व्यायामों में से एक माना जाता है। विशेषज्ञ इस आसन को खाली पेट करने की सलाह देते हैं। प्राणायाम करने के लिए शांत मुद्रा में बैठ जाएं। शरीर को एकदम सीधा रखें। अब गहरी सांस लें और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ें। रोजाना कम से कम 10 मिनट तक इस व्यायाम को जरूर करना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed