फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: रोजाना सुबह पीएं धनिया का पानी, इन शारीरिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Sun, 12 Feb 2023 12:16 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Feb 2023 12:16 PM IST
विज्ञापन
Coriander Water Health Benefits in Hindi Drinking Coriander water On Empty Stomach in Morning
धनिया के फायदे - फोटो : Pixabay

डॉ. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi


भारतीय रसोई में धनिया का इस्तेमाल आमतौर से किया जाता है। धनिया के स्वाद और खुशबू को कई तरीके से प्रयोग में लाते हैं। चाहें तो धनिया के पत्तों की चटनी बनानी हो या फिर किसी सब्जी को धनिया पत्तियों से गार्निश करना हो। सब्जी मसाले के तौर पर भी धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। धनिया स्वाद और सुगंध के साथ ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना हरा धनिया या धनिया के बीजों का सेवन करना लाभदायक होता है। थायराइड और वजन कम करने जैसी समस्याओं में धनिया रामबाण का काम करता है। धनिया के सेवन का एक बेहतर तरीका रोजाना सुबह धनिया के पानी को खाली पेट पीना हो सकता है। चलिए जानते हैं कि खाली पेट धनिया पानी पीने के क्या फायदे हैं, और सेवन का सही तरीका क्या है?

Coriander Water Health Benefits in Hindi Drinking Coriander water On Empty Stomach in Morning
धनिया के फायदे - फोटो : pixa

धनिया का पानी पीने के फायदे

पाचन में सुधार

धनिया का पानी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। रोजाना धनिया पानी का सेवन शरीर के पाचन अग्नि को नियंत्रित करता है, जिससे पेट में एसिडिटी का स्तर बढ़ने से रोकता है। पेट दर्द, जलन और गैस जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

Coriander Water Health Benefits in Hindi Drinking Coriander water On Empty Stomach in Morning
धनिया के फायदे - फोटो : Pixabay

वजन घटता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो धनिया के पानी को डाइट में शामिल करें। धनिया पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज करते हैं। इससे शरीर में जमा फैट कम होने लगता है और तेजी से वजन कम होने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coriander Water Health Benefits in Hindi Drinking Coriander water On Empty Stomach in Morning
धनिया के फायदे - फोटो : iStock

थायराइड की समस्या में फायदेमंद

थायराइड के मरीजों को भी धनिया के पानी को प्रतिदिन सुबह खाली पेट पीना चाहिए। थायराइड की कमी हो या अधिकता दोनों में यह फायदेमंद है। धनिया में पाए जाने खनिज और विटामिन थायराइड हार्मोन को विनियमित करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Coriander Water Health Benefits in Hindi Drinking Coriander water On Empty Stomach in Morning
धनिया के फायदे - फोटो : iStock
इम्युनिटी बढ़ती है

धनिया पानी के सेवन से इम्यूनिटी लेवल बढ़ता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed