फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: पेट की दिक्कत हो या हों कोलेस्ट्रॉल से परेशान, ये सस्ती हरी पत्तियां दूर कर सकती हैं आपकी परेशानी

Mon, 16 Feb 2026 07:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Feb 2026 07:47 PM IST
सार

हम सभी रोजाना खानपान में कई ऐसी चीजों का सेवन करते रहते हैं जिन्हें अध्ययनों में सेहत का खजाना माना जाता है, हालांकि ज्यादातर लोग इससे होने वाले फायदों से अनजान होते हैं। धनिया की पत्तियां आपके लिए कई तरह से लाभकारी हो सकती हैं।

विज्ञापन
coriander leaves nutritional value and health benefits dhaniya ki patti khane ke fayde
हरी सब्जियां और पत्तियां सेहत का खजाना - फोटो : freepik.com

खान-पान में सुधार करना सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। हमारे घरों में कई ऐसी साधारण चीजें मौजूद होती हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा की जरूरत समझकर इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उनके असली स्वास्थ्य लाभों से अक्सर अनजान रहते हैं। धनिया की पत्तियां इसका सबसे आम उदाहरण हैं। 



भारतीय रसोई में धनिया का इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन असल में यह किसी  प्राकृतिक औषधि से कम नहीं है। आयुर्वेद से लेकर मेडिकल साइंस तक ने धनिया की पत्तियों को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना है। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। 

जिन लोगों को पाचन की समस्या है या फिर कोलेस्ट्रॉल को लेकर परेशान रहते हैं, उनके लिए ये हरी पत्तियां बहुत फायदेमंद हो सकती हैं।

coriander leaves nutritional value and health benefits dhaniya ki patti khane ke fayde
धनिया की पत्तियां बहुत लाभकारी - फोटो : Freepik.com

धनिया की पत्तियां सेहत का खजाना

धनिया की पत्तियां विटामिन ए, सी और के का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। इसके अलावा इनमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल भी मौजूद होते हैं।  धनियां में कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए यह वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित होती है।
 

  • इनमें फाइबर की मौजूदगी पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। पाचन से जुड़ी समस्याओं में इसके बड़े फायदे हैं। 
  •  नियमित सेवन से आंतों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और कब्ज की परेशानी में भी राहत मिल सकती है।
coriander leaves nutritional value and health benefits dhaniya ki patti khane ke fayde
हार्ट हेल्थ के लिए धनिया के फायदे - फोटो : Freepik.com

स्किन से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद

धनिया की पत्तियां कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकती हैं, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। साथ ही कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक है।

इसके अलावा इन पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह मुंहासों की समस्या को कम कर सकती हैं और बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर बालों के झड़ने की समस्या में भी राहत दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coriander leaves nutritional value and health benefits dhaniya ki patti khane ke fayde
धनिया की पत्तियां खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

धनिया के इन फायदों को भी जानिए

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया कहती हैं, धनिया के पोषक तत्वों का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे अधिक मात्रा में सवेन करें। आप इसे दाल सब्जी में डालकर सेवन कर सकते हैं। पराठा बनाते समय आटे में मिलाकर या चटनी बनाकर सेवन भी कर सकते हैं। हरा धनिया न सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती है, बल्कि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
 

  • धनिया में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद मिलती है। 
  • धनिया का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है। 
  • धनिया का सेवन करने से ब्लोटिंग, गैस और अपच की समस्या दूर होती है। 
  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए धनिया फायदेमंद माना जाता है। धनिया में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटमिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बोन डेन्सिटी बढ़ाते हैं और मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाते हैं। 





-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed