फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: सोने से पहले इन चीजों का सेवन पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, न करें लापरवाही

Wed, 25 Aug 2021 04:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
consumption of these things before sleeping can harm health do not be careless
हेल्थ टिप्स - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है। अगर आप रोजाना भरपूर नींद लेते हैं, तो इससे सिर्फ दिमाग ही स्वस्थ नहीं रहता है, बल्कि प्रतिरक्षा तंत्र भी मजबूत होता है, जिससे तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बनी रहती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आप अच्छी नींद लेते हैं, तो आपको लंबे समय तक रहने वाली क्रोनिक बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। लेकिन ये भी जान लीजिए कि अच्छी नींद के लिए अच्छा खानपान भी जरूरी होता है। आप जितना ध्यान नाश्ते और दोपहर के खाने पर देते हैं, उतना ही रात के खाने पर भी देना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ता है। रात के खाने में अगर अस्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करेंगे, तो इससे वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। इसलिए लापरवाही न करें। आइए जानते हैं कि रात के खाने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए? 

consumption of these things before sleeping can harm health do not be careless
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तेल वाले खाद्य पदार्थ न खाएं 

  • तेल और वसा वाले खाद्य पदार्थ रात में न खाएं तो बेहतर है, क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी नींद खराब होगी, बल्कि आप सुबह में सुस्त भी महसूस कर सकते हैं। दरअसल, ऐसे खाद्य पदार्थों को पचाने में पाचन तंत्र को समय लगता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सोने से पहले जंक फूड, आइसक्रीम या चीज वाले खाद्य पदार्थ भी न खाएं। 
consumption of these things before sleeping can harm health do not be careless
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मसालेदार खाना भी न खाएं 

  • रात में अधिक मसालेदार खाना भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। ये न सिर्फ पेट को खराब करते हैं, बल्कि इसमें मौजूद केमिकल इंद्रियों को जगा भी देते हैं, जिससे रात में सो पाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा मसालेदार खाना एसिडिटी, कब्ज और पेट में ऐंठन आदि का कारण भी बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
consumption of these things before sleeping can harm health do not be careless
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक कार्ब या चीनी वाले खाद्य पदार्थ न खाएं 

  • कई लोगों की यह आदत होती है कि वे रात में सोने से पहले मीठी चीजों (चॉकलेट, केक, कूकी आदि) का सेवन जरूर करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सतर्क हो जाएं, क्योंकि इससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसके अलावा रात में कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन से भी बचें। 
विज्ञापन
consumption of these things before sleeping can harm health do not be careless
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन बातों पर भी दें ध्यान 

  • रात में आवश्यकता से अधिक कभी न खाएं। 
  • रात के समय अपने आहार में दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां, रोटी आदि का सेवन करें, क्योंकि ये आसानी से पच जाती हैं। 
  • ठंडा दूध न पिएं। जब दूध हल्का गरम हो, तभी उसे पी लेना चाहिए। 
  • नमक कम मात्रा में खाएं, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर में पानी की मात्रा को कम करता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed