{"_id":"6a881a990016ba5ac8025a2b","slug":"common-side-effects-of-taking-pain-killer-tablets-in-hindi-pain-killer-ke-nuksan-2026-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Painkillers Side Effects: थोड़े से दर्द में ले लेते हैं पेनकिलर? जान लें ये कितना खतरनाक है","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Painkillers Side Effects: थोड़े से दर्द में ले लेते हैं पेनकिलर? जान लें ये कितना खतरनाक है
Fri, 21 Aug 2026 03:34 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 21 Aug 2026 03:34 PM IST
सार
Painkillers Side Effects: अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें जरा सा भी दर्द बर्दाश्त नहीं होता और आप पेनकिलर खा लेते हैं तो इस खबर को अवश्य पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि बर बार पेनकिलर खाने से क्या होता है।
विज्ञापन
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
Painkillers Side Effects: अगर सिरदर्द, कमर दर्द, दांत दर्द या शरीर में हल्का दर्द होते ही आप दर्द निवारक दवा यानी पेनकिलर की गोली ले लेते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए कभी-कभार दवा लेना सामान्य हो सकता है, लेकिन बार-बार या बिना डॉक्टर की सलाह के पेनकिलर लेना सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
बार-बार पेनकिलर लेने से क्या हो सकता है?
पेट की समस्या: कुछ दर्द निवारक दवाएं पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनके लंबे समय तक या गलत तरीके से इस्तेमाल से पेट में अल्सर और खून बहने का खतरा बढ़ सकता है।
किडनी पर असर: कुछ पेनकिलर का ज्यादा या लंबे समय तक इस्तेमाल किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर पहले से किडनी की समस्या वाले लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
लिवर को नुकसान: पैरासिटामोल जैसी दवाओं की जरूरत से ज्यादा मात्रा लेने पर लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए किसी भी दवा की तय मात्रा से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
हृदय संबंधी जोखिम: कुछ दर्द निवारक दवाओं के लंबे समय तक इस्तेमाल से कुछ लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।

खाली पेट पेनकिलर लेना कितना सही?
हर पेनकिलर के लिए एक जैसा नियम नहीं होता। कुछ दवाएं पेट में जलन और दूसरी परेशानियां पैदा कर सकती हैं। इसलिए दवा लेने से पहले उसके पैकेट पर दिए गए निर्देशों को पढ़ना जरूरी है। अगर डॉक्टर या फार्मासिस्ट ने दवा लेने का कोई खास तरीका बताया है, तो उसी का पालन करें।

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?
जिन लोगों को पहले से पेट में अल्सर या खून बहने की समस्या, किडनी की बीमारी, लिवर की समस्या, हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर है, उन्हें पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं या दूसरी नियमित दवाएं लेते हैं, उनके लिए भी बिना सलाह के पेनकिलर लेना जोखिम भरा हो सकता है।
जिन लोगों को पहले से पेट में अल्सर या खून बहने की समस्या, किडनी की बीमारी, लिवर की समस्या, हृदय रोग या हाई ब्लड प्रेशर है, उन्हें पेनकिलर लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं या दूसरी नियमित दवाएं लेते हैं, उनके लिए भी बिना सलाह के पेनकिलर लेना जोखिम भरा हो सकता है।
विज्ञापन
जानें पेनकिलर के खतरनाक साइड इफेक्ट्स
- फोटो : AI
पेनकिलर कब चिंता का विषय बन जाती है?
अगर आपको बार-बार सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द या शरीर के किसी दूसरे हिस्से में दर्द रहता है और आप लगातार पेनकिलर लेकर उसे दबा रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। बार-बार होने वाला दर्द किसी दूसरी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।