फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: वजन कम करने के प्रयास में अक्सर लोग करते हैं यह गलतियां, सारे मेहनत पर फिर सकता है पानी

Mon, 02 May 2022 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 02 May 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Common Mistakes When Trying to Lose Weight, all you need to know
वजन कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। सामान्य से अधिक वजन होने पर डायबिटीज, हृदय रोग और मोटापा जनित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। हालांकि जिनका वजन अधिक होता है उनके लिए इसे कम करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है। खान-पान से लेकर दिनचर्या में विशेष सुधार और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ, वजन कम करने के लिए बहुत एकाग्रता और प्रयास की जरूरत होती है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो लाख कोशिशों के बाद भी वजन को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको इस लेख से अपनी गलतियों को सुधारने में मदद मिल सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि वजन कम करने के प्रयास में अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजें भी करने लगते हैं जिनके लाभ की कोई प्रमाणिकता नहीं है। ये चीजें वजन तो कम करने में मदद नहीं करती हैं, साथ ही आपकी परेशानियों को और भी बढ़ा देती हैं। इसलिए आपको सही तरीकों के बारे में जान लेना बहुत आवश्यक है, जिससे कम प्रयास में भी शरीर को फिट और स्वस्थ रखा जा सके। आइए जानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोग किस तरह की गलतियां करते हैं?

Common Mistakes When Trying to Lose Weight, all you need to know
वजन घटाने के सही तरीकों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

कैलोरी पर ध्यान न देना

वजन कम करने के लिए सबसे आवश्यक है कि आप अपनी कैलोरी की मात्रा पर विशेष ध्यान रखें। इसका मतलब है कि आपको दिनचर्या और आहार को इस तरह से रखना है जिसमें कैलोरी का सेवन कम हो और इसको अधिक से अधिक बर्न किया जा सके। शोध से पता चलता है कि प्रति सप्ताह 3,500 कैलोरी बर्न करके आप अनुमानित रूप से 450 ग्राम तक वजन कम कर सकते हैं। कैलोरी बर्न करने को लेकर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। 

Common Mistakes When Trying to Lose Weight, all you need to know
अधिक व्यायाम भी हानिकारक - फोटो : iStock

बहुत अधिक व्यायाम नुकसानदायक

वजन कम करने की कोशिश में लगे लोग अक्सर जल्द परिणाम प्राप्त करने के लिए क्षमता से अधिक समय तक व्यायाम करने लगते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे काफी नुकसानदायक आदत मानते हैं। बहुत अधिक व्यायाम करने से मांसपेशियों और हड्डियों पर दबाव अधिक हो जाता है, जिससे आपको चोट लगने या फ्रैक्चर का खतरा हो सकता है। इसके अलावा अधिक व्यायाम के कारण एंडोक्राइन हार्मोन का कार्य प्रभावित हो सकता है, जिससे पूरे शरीर में कार्यों का सिस्टम बिगड़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Mistakes When Trying to Lose Weight, all you need to know
वजन कम करने के लिए आहार का रखें ध्यान - फोटो : Istock

भोजन से फैट की मात्रा बिल्कुल कम कर देना

फैट की मात्रा वजन को बढ़ा सकती है, इसके लिए आहार में स्वस्थ और कम फैट वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। हालांकि इसका सेवन बिल्कुल कम कर देना भी आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। कम फैट वाले उत्पाद आपको अक्सर भूख का एहसास करा सकते हैं, जिससे थकान और कमजोरी की समस्या बनी रहती है। ऐसे में आपके खाने की आवृत्ति बढ़ जाती है, जिससे वजन प्रभावित हो सकता है। 

विज्ञापन
Common Mistakes When Trying to Lose Weight, all you need to know
पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार का असंतुलन नुकसानदायक

वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए लोगों को आहार का संतुलन बनाए रखना बहुत आवश्यक है। कई लोग प्रोटीन और फाइबर का सेवन कम कर देते हैं, क्योंकि प्रोटीन को मांसपेशियों का निर्माण करने वाला माना जाता है। हमेशा ध्यान रखें, वजन बढ़ने के लिए शरीर का अतिरिक्त फैट जिम्मेदार होता है, मांसपेशियां नहीं। प्रोटीन की कमी आपके बालों और मांसपेशियों की कमजोरी का कारण बन सकती है। इसी तरह फाइबर का सेवन न करना आपमें कब्ज और पेट की दिक्कतों को बढ़ा सकता है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed