फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: क्या डायबिटीज रोगी भी पी सकते हैं नारियल पानी? जानिए इस 'देसी पेय' के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ

Tue, 23 Aug 2022 12:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Aug 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
coconut water Benefits for Diabetes patients, Nariyal Pani Ke Fayde in Hindi
नारियल पानी पीने से क्या होता है? - फोटो : Pixabay

नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद पेय में से एक माना जाता है। रोजाना नारियल पानी पीना आपके स्वस्थ आहार का हिस्सा हो सकता है। यह कैलोरी में कम होने के साथ शरीर में वसा और कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में सहायक है। सबसे खास बात नारियल पानी को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने और शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने वाला माना जाता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करते हैं उनमें इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन की समस्या का जोखिम काफी कम होता है। इलेक्ट्रोलाइट्स ऐसे मिनरल हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं। 

नारियल का पानी स्वाद में हल्का मीठा होता है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डायबिटीज रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं? ब्लड शुगर के स्तर पर नारियल पानी का किस प्रकार से प्रभाव होता है? आइए अध्ययनों के आधार पर जानते हैं कि नारियल पानी का सेवन शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?

coconut water Benefits for Diabetes patients, Nariyal Pani Ke Fayde in Hindi
क्या नारियल पानी से शुगर बढ़ सकता है? - फोटो : istock

डायबिटीज में नारियल पानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादातर मामलों में डायबिटीज रोगियों के लिए नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद ही होता है। जानवरों के अध्ययन में पाया गया कि नारियल पानी रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में लाभकारी हो सकता है। नारियल पानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मात्र 3 होता है जो इसे डायबिटिक रोगियों के लिए उपयुक्त पेय बनाता है। 55 से कम  ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है।

coconut water Benefits for Diabetes patients, Nariyal Pani Ke Fayde in Hindi
नारियल पानी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है नारियल पानी

स्पोर्ट्स ड्रिंक्स की तुलना में नारियल पानी में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा बहुत ही कम होती है। इसमें पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम के अलावा कई प्रकार के इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जिनकी शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए नियमित रूप से आवश्यकता होती है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के साथ ऊर्जावान बनाए रखने में काफी सहायक हो सकता है। इसे सबसे फायदेमंद देसी पेय कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coconut water Benefits for Diabetes patients, Nariyal Pani Ke Fayde in Hindi
नारियल पानी के सेवन से लाभ - फोटो : iStock

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए भी फायदेमंद

अधिकांश लोगों को अपने आहार से पर्याप्त पोटेशियम नहीं मिल पाता है। यह खनिज आपके मूत्र के माध्यम से शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकालने में मदद करता है। प्रारंभिक शोध से संकेत मिलता है कि नारियल पानी में पोटेशियम के कारण रक्तचाप को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, यदि आप रक्तचाप की दवा ले रहे हैं, तो नारियल पानी के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में चर्चा करना बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन
coconut water Benefits for Diabetes patients, Nariyal Pani Ke Fayde in Hindi
किडनी को स्वस्थ रखने वाले पेय - फोटो : iStock

किडनी स्टोन की रोकथाम

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव किडनी डिजीज के अनुसार, अमेरिका में 11% पुरुषों और 6% महिलाओं को जीवनकाल में कम से कम एक बार किडनी स्टोन की शिकायत होती है। इसे रोकने के लिए हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है। संतुलित आहार के रूप में नारियल पानी पीने से आपको फायदा मिल सकता है। 2018 के एक अध्ययन से पता चला है कि नारियल पानी मूत्र में पोटेशियम, क्लोराइड और साइट्रेट को कम करने में मदद करता है, जिससे किडनी में स्टोन बनने के जोखिम को कम किया जा सकता है।

 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed