फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omicron Variant: संक्रमण से बचाने में इस तरह के मास्क हैं 'फेल', जानिए किस मास्क को कारगर मानते हैं वैज्ञानिक?

Sun, 09 Jan 2022 05:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jan 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
cloth masks are not good against Omicron infection, N95 protects better says, scientists
कोरोना से बचाव के तरीके - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण के दुनियाभर में बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी लोगों से लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड हाइजीन का ध्यान रखकर कोरोना के खतरे से बचाव किया जा सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हम सामान्यतौर पर जिस तरह का मास्क पहन रहे हैं, वह संक्रमण से सुरक्षित रखने में कारगर नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मास्क हमेशा टाइट और नाक-मुंह को अच्छे से कवर करने वाले होने चाहिए, इसके अलावा मास्क किस फेब्रिक से बना हुआ है, यह भी एक बड़ा विषय है जिसको लेकर लोगों को जागरूकता बरतने की आवश्यकता है।



देश में कोविड की दूसरी लहर के दौरान एन-95 मास्क की कमी के चलते कपड़े और सर्जिकल मास्क का चलन तेजी से बढ़ा। पर क्या कपड़े से बने मास्क आपको कोरोना के तमाम वैरिएंट से सुरक्षित रख सकते हैं? कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आपको किस तरह के मास्क की जरूरत है, इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएस के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने विस्तार से बताया है। आगे इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।

cloth masks are not good against Omicron infection, N95 protects better says, scientists
मास्क पहनना बेहद आवश्यक - फोटो : pixabay

कई तरह के मास्क हैं चलन में
कोविड-19 से बचाव के तौर पर वर्तमान में विभिन्न प्रकार के मास्क उपयोग में लाए जा रहे हैं। सीडीसी ने मास्क को इन प्रकारों के बारे में बताया है। कपड़ा के मास्क सूती या सिंथेटिक कपड़े से बने होते है, जबकि सर्जिकल मास्क या डिस्पोजेबल मास्क में तीन परतें होती हैं। वहीं KN95 मास्क चार से पांच लेयरों वाले होते हैं और इनमें वायरस से सुरक्षित रखने की क्षमता अधिक होती है। रिपोर्ट्स में देशभर में सबसे ज्यादा प्रयोग में लाए जा रहे कपड़े से बने मास्क को कोरोना से सुरक्षा देने में काफी निम्नस्तरीय बताया जा रहा है। 

cloth masks are not good against Omicron infection, N95 protects better says, scientists
कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना जरूरी - फोटो : Pixabay

क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सिर्फ मास्क पहनकर ही हम कोरोना संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए जरूरी है सही मास्क का सही तरीके से उपयोग। कोरोना वायरस से बचने के लिए एन-95 मास्क का प्रयोग करना सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें वायरस को फिल्टर करने की क्षमता, अन्य तरीकों के मास्क की तुलना में अधिक होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
cloth masks are not good against Omicron infection, N95 protects better says, scientists
कपड़े के मास्क कितने कारगर? - फोटो : Pixabay

कपड़े के मास्क कोरोना संक्रमण से बचा सकते हैं?
मायो क्लिनिक की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि कपड़े के मास्क बातचीत, खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाले ड्रॉपलेट्स को बाहर आने से रोक सकते है, हालांकि इन्हें वायरस से बचाव के लिए प्रभावी नहीं माना जा सकता है। कपड़े के मास्क अगर कई परतों से बने हों और इन्हें टाइट पहना जाए तो इसकी प्रभाविकता थोड़ी बढ़ जाती है। वहीं सीडीसी के मुताबिक कपड़े के उन्हीं मास्क को अच्छा माना जा सकता है जिनमें नोज वायर लगे हों साथ ही जो तेज प्रकाश को भी आरपार जाने से रोक सकते हों। 

विज्ञापन
cloth masks are not good against Omicron infection, N95 protects better says, scientists
एन95 मास्क - फोटो : Pixabay

कौन से मास्क हैं ज्यादा कारगर?
गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल हाइजीनिस्ट्स की एक बैठक में वैज्ञानिकों ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के भीतर है तो वह आसानी से संक्रमण का शिकार हो सकता है। ऐसे में सभी लोगों का मास्क पहने रहना आवश्यक है। यदि दोनों ने N95 मास्क पहने हैं तो इसे सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जा सकता है। यदि संक्रमित व्यक्ति ने कपड़े का मास्क और दूसरे ने N95 मास्क पहना है, तो वायरस कम से कम 2.5 घंटे तक गैर-संक्रमित व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकता है। N95 मास्क कोरोना के तमाम वैरिएंट्स को रोकने में असरदार माने जा सकते हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed