फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान कहीं बिगड़ न जाए सेहत, शुगर के मरीज रखें इन बातों का ध्यान

Tue, 05 Nov 2024 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 05 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

यदि आपके घर में कोई डायबिटीज रोगी है, या फिर आपको खुद शुगर है तो छठ पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Chhath Fasting Tips For Diabetes Patients in hindi
Chhath puja 2024 - फोटो : freepik

Chhath Puja 2024: आज यानी कि 5 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। ये महापर्व न सिर्फ बिहार में बल्कि झारखंड और उत्तर भारत के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस महापर्व में महिलाएं अपने संतान की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चार दिन चलने वाले इस व्रत का समापन 8 नवंबर को होगा।



36 घंटे तक चलने वाले इस कठिन व्रत को रखने के लिए कई कठिन नियमों का पालन करना पड़ता है। ऐसे में कई बार सेहत खराब होने का डर भी बना रहता है। तो यदि आप शुगर की मरीज हैं, या फिर आपके घर में कोई ऐसी महिला है जिसे शुगर है तो छठ पूजा के दौरान उनका खास ध्यान रखें। यहां हम कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको छठ पूजा के दौरान रखना है। 

Chhath Puja 2024 Chhath Fasting Tips For Diabetes Patients in hindi
छठ पूजा के दौरान शुगर के मरीज रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
कम बोलें

अगर आपको डायबिटीज है लेकिन फिर भी आप छठ पूजा कर रही हैं तो बोलने पर थोड़ा नियंत्रण रखना है। ज्यादा बोलने की वजह से आपकी ऊर्जा कम हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि किसी से ज्यादा बातचीत न करें। बस काम के लिए बोलें और गुस्सा तो बिल्कुल भी न करें। 
Chhath Puja 2024 Chhath Fasting Tips For Diabetes Patients in hindi
छठ पूजा के दौरान शुगर के मरीज रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : freepik
गर्मी से रहें दूर

गर्मी में रहने से कई बार थकान ज्यादा होती है और प्यास भी लगती है। छठ का व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में ठंडक वाली जगह पर ही रहें, ताकि आपको ज्यादा गर्मी न लगे और पानी पीने का मन न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Chhath Fasting Tips For Diabetes Patients in hindi
छठ पूजा के दौरान शुगर के मरीज रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Freepik.com
शुगर जांच करते रहें 

यदि आपको शुगर है तो ये सबसे अहम पॉइंट है। आपको समय समय पर शुगर की जांच करते रहना है। इससे आपकी तबियत खराब होने का खतरा कम हो जाएगा। कई बार ऐसा होता है कि शुगर लो या हाइ हो जाती है और इस बारे में पता नहीं लग पाता है। ऐसे में बीच बीच में जांच अवश्य करते रहें।
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Chhath Fasting Tips For Diabetes Patients in hindi
छठ पूजा के दौरान शुगर के मरीज रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe Stock
योग करें

निर्जला उपवास के दौरान योग और मेडिटेशन करते रहे। चाहें तो हल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे भी आपको राहत मिलेगी और एक्सरसाइज से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed