{"_id":"67298d8249c0b2852a0e0e08","slug":"home-remedy-for-digestive-problem-in-hindi-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Remedy For Digestive Problem: पकवान खाने से बिगड़ गया है पेट तो करें ये उपाय, गैस से भी मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Remedy For Digestive Problem: पकवान खाने से बिगड़ गया है पेट तो करें ये उपाय, गैस से भी मिलेगा छुटकारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:57 AM IST
सार
दिवाली पर हर घर में तमाम पकवान बनते हैं, जिसे खाने से आप खुद को रोक नहीं सकते। इन पकवानों के सेवन से यदि आपका पेट खराब हो गया है तो कुछ घरेलू नुस्खे इस परेशानी से आपको निजात दिलाएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
पेट की समस्या को दूर करेंगे ये नुस्खे
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Remedy For Digestive Problem: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही खाने के शौकीन लोगों की बल्ले-बल्ले हो जाती है। इस सीजन में उन्हें न सिर्फ बाजार में बल्कि घरों में भी ऐसे-ऐसे पकवान खाने को मिलते हैं, जिन्हें देखते ही मुंह पानी से भर जाता है।
खासतौर पर जब बात दिवाली और छठ महापर्व जैसे त्योहारों की आती है, तब तो कोई खुद को पकवान और मिठाई खाने से रोक नहीं सकता। इन त्योहारों में तो वो लोग भी काफी ज्यादा खा लेते हैं, जिनको ज्यादा खाना नहीं पसंद और जो लोग डाइट पर रहते हैं।
कई बार ज्यादा खाने की वजह से अपच और गैस जैसी परेशानी होने लगती है, जो त्योहारों के सीजन का मजा खराब कर सकती हैं। ऐसे में हम आपको यहां कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
2 of 7
पेट की समस्या को दूर करेंगे ये नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
अदरक और शहद
यदि दिवाली पर तमाम पकवान खाने से आपके पेट में जलन और गैस की समस्या सामने आ रही है तो अदरक और शहद का इस्तेमाल करें। दरअसल, अदरक के रस में थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीने से पेट को राहत मिलती है।
3 of 7
पेट की समस्या को दूर करेंगे ये नुस्खे
- फोटो : Freepik.com
हींग का पानी
पेट की समस्याओं में हींग काफी मददगार रहती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गैस और पेट की ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ एक गिलास गर्म पानी में चुटकीभर हींग मिलाकर पीना है। इससे पेट दर्द और गैस में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पेट की समस्या को दूर करेंगे ये नुस्खे
- फोटो : Freepik
नींबू और गर्म पानी
पाचन क्रिया को सुधारने के लिए ये सबसे सही और आसान नुस्खा है। इसके इस्तेमाल के लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। यह मिश्रण पाचन को सुधारता है, गैस और एसिडिटी को कम करता है।
विज्ञापन
5 of 7
पेट की समस्या को दूर करेंगे ये नुस्खे
- फोटो : Freepik.com
जीरा और अजवाइन का काढ़ा
यदि आपको काढ़ा पीने से आपत्ति नहीं है तो ये नुस्खा अपनाएं। काढ़ा बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में आधा चम्मच जीरा और अजवाइन उबालना है, और थोड़ा ठंडा होने पर इसे पी लेना है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।