फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी जल्दी में तो नहीं खाते हैं खाना, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों के शिकार

Mon, 11 Mar 2019 09:12 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 11 Mar 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
chewing food benefits weight loss and diabetes
eating food - फोटो : file photo

हमें बचपन से ही धीरे-धीरे चबाकर खाने को कहा जाता है। क्योंकि धीरे-धीरे चबाकर खाने से पेट जल्दी भरता है और आप ज्यादा खाना खाने से बचते हैं। अक्सर हम लोग जल्दी-जलदी खाना खाने के चक्कर में खाने को ज्यादा चबाते नहीं हैं। इस कारण खाने में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर को मिल नहीं पाता है। आइए जानते हैं किस तरह खाना चबाकर खाने से हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। 

chewing food benefits weight loss and diabetes
eating - फोटो : social media

धीरे-धीरे खाने से खाना अच्छी तरह पचता है। इसके पीछे यह कारण है कि जब आप खाना धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं तो भोजन में लार अच्छी तरह मिल जाता है और जब खाने में लार मिल जाता है तो उसे पचाने में बहुत आसानी होती है। यानी कि आप भोजन को जितना चबाएंगे आपका भोजन उतनी अच्छी तरह पचेगा। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बढ़िया होगा। 

chewing food benefits weight loss and diabetes
eating food

डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। इसका कारण यह है कि धीरे-धीरे चबाकर खाने वालों का खाना अच्छी तरह से पच जाता है जिससे ग्लकोज भी ठीक प्रकार से टूट कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chewing food benefits weight loss and diabetes
constipation

चबा-चबाकर खाने से पेट से जुड़ी सभी सामान्य बीमारियां खत्म हो जाती हैं। भोजन को चबाकर खाने से कब्ज व गैस जैसी समस्या नहीं होती है। अगर आपको धीरे-धीरे खाने की आदत नहीं है तो इसके लिए आप अपने लंच या रात के खाने में कच्ची सब्जियों का सेवन करें। इससे चबाने की आदत बन जाएगी। अगर आप आराम से खाना खाते हैं तो छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाना या गुस्सा आना भी कम हो जाता है। 

विज्ञापन
chewing food benefits weight loss and diabetes
belly fat - फोटो : file photo

मोटापा हर किसी की समस्या है और इसको रोकने के लिए लोग घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन अगर आप खाने को चबाकर खाते हैं तो मोटापा रुक जाएगा। क्योंकि जल्दी-जल्दी खाना खाने से भोजन ठीक से पचता नहीं है और शरीर में फैट जमा होने लगता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed