फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार धाम यात्रा: अब तक 17 तीर्थयात्रियों की मौत, डॉक्टर द्वारा बताए इन सुझावों पर गंभीरता से दें ध्यान

Sun, 19 May 2024 04:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 19 May 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
Char Dham yatra 17 11 deaths reported doctor suggestion for pilgrims
चारधाम यात्रा के दौरान मौत - फोटो : Istock

चार धाम की पवित्र यात्रा के लिए देशभर से श्रृद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, हालांकि यहां से प्राप्त हो रही खबरें चिंता बढ़ाने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी तीन यात्रियों की मौत रिपोर्ट की गई थी। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 17 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।



राज्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यमुनोत्री, गंगोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम जाने के इच्छुक पर्यटकों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है, हालांकि तीर्थ के दौरान श्रृद्धालुओं की मौत के मामले काफी चिंता बढ़ाने वाले माने जा रहे हैं। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ज्यादातर मौतें बुजुर्ग लोगों की हुई हैं जो पहले हृदय और सांस लेने की समस्याओं पीड़ित थे। राज्य सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 14 मई तक 1.55 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, 70,000 से अधिक यमुनोत्री और 60,000 से अधिक तीर्थयात्री गंगोत्री की यात्रा कर चुके हैं। 

यमुनोत्री में गुजरात और महाराष्ट्र के दो और श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा में अब तक 17 की गई जान

Char Dham yatra 17 11 deaths reported doctor suggestion for pilgrims
चारधाम यात्रा - फोटो : Istock

अधिकारियों की अपील

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि कई तीर्थयात्रियों ने अपनी चिकित्सा स्थितियों का खुलासा नहीं किया, जिससे ऊंचाई पर जाने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। तीर्थयात्रियों से किसी भी प्रकार की बीमारी का पारदर्शी रूप से खुलासा करने का अनुरोध करते हुए गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने आश्वस्त किया है कि यात्रा के दौरान व्यापक स्वास्थ्य जांच उपाय किए गए हैं। सभी भक्तों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया की जा रही है, श्रद्धालुओं के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दें।

Char Dham yatra 17 11 deaths reported doctor suggestion for pilgrims
सेहत का रखें ध्यान - फोटो : istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया सावधान

अमर उजाला से बातचीत में नोएडा स्थित अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एम.के. पाण्डेय कहते हैं, जिन लोगों को पहले से हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी या सांस लेने की समस्या बनी हुई है उन्हें इस तरह की लंबी और उंचाई वाली यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। ज्यादा ऊंचाई पर जाने की स्थिति में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है जिससे सांस की परेशानी और हृदय पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने का खतरा रहता है। कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों के लिए ये स्थितियां जानलेवा हो सकती हैं, इसलिए प्रशासन को अपनी सेहत के बारे में जानकारी देना जरूरी है।

इसके अलावा जो लोग स्वस्थ हैं उन्हें भी यात्रा के दौरान कुछ बातों पर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char Dham yatra 17 11 deaths reported doctor suggestion for pilgrims
हृदय रोगी बरतें सावधानी - फोटो : istock

क्या है सलाह?

डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों की उम्र  50 वर्ष से अधिक है या पहले से ही किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं उन्हें अधिकतर ऊंचाई वाली यात्रा से बचना चाहिए। अगर आप स्वस्थ भी हैं तो भी धीरे-धीरे चलना सुनिश्चित करें और शरीर को आराम करने के लिए समय दे। इसके अलावा, यात्रा के दौरान निर्जलीकरण की समस्या से बचाव के लिए पानी पीते रहें और समय-समय पर थोड़ी देर के लिए रुक कर सांस को सामान्य रखना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Char Dham yatra 17 11 deaths reported doctor suggestion for pilgrims
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

स्वस्थ आहार और शरीर को आराम देना जरूरी

यात्रा पर गए लोग आहार का विशेष ध्यान रखें। आहार में कार्ब्स वाली चीजों के साथ पौष्टिकता से भरपूर फलों-सब्जियों को जरूर शामिल करें। इससे थकान, लो ब्लड प्रेशर और कमजोरी से बचाव किया जा सकता है। यात्रा के दौरान कभी भी ऑक्सीजन की कमी महसूस होती है तो तुरंत नजदीकी प्रशासन से मदद लें। अपनी समस्या को छिपाएं नहीं और यात्रा के दौरान मौजूद स्वास्थ्य अधिकारियों से समय रहते मदद जरूर लें। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed