फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजवाइन और जीरे से पेट का पुराने से पुराना मर्ज ऐसे पलभर में हो जाएगा दूर

Mon, 06 Jan 2020 10:28 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 06 Jan 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
celery health benefits ajwain for home remedies gas to stomach pain
constipation

पेट की समस्या ऐसी है कि हर कोई इससे परेशान रहता है। हमारी भागदौड़ भरी जीवनशैली में गैस बनने से लेकर पेट फूलने और कब्ज होने की समस्या बेहद आम हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन और जीरे के जरिए आप पुराने से पुराना पेट के मर्ज से छुटकारा पा सकते हैं।




 

celery health benefits ajwain for home remedies gas to stomach pain
constipation

अगर आप हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ये ही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए सबसे उत्तम माना जाता है।इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। 
 

celery health benefits ajwain for home remedies gas to stomach pain
constipation

आप अपने घर में बेहद आसानी से अजवाइन और जीरे का पानी बना सकते हैं। आप एक लोटा पानी लें। इसमें दो चम्मच जीरा और दो चम्मच अजवाइन मिला लें। इसके बाद, इस पानी को पूरी रात छोड़ दें और सुबह उठते ही पी लें। आप इस पेय को गर्म पानी के साथ चाय के तौर पर भी ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
celery health benefits ajwain for home remedies gas to stomach pain
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay

जीरे और अजवाइन के इस पानी के सेवन से आपको पेट की तमाम बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। आर्युवेद में भी जीरे और अजवाइन के कई औषधीय गुण बताए गए हैं। पेट की समस्याओं के साथ ही इस जादुई पानी से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं।

विज्ञापन
celery health benefits ajwain for home remedies gas to stomach pain
abdominal stomach pain - फोटो : Today Show

दरअस जीरा और अजवाइन के पानी से पेट की गैस से लेकर कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है इसके साथ ही बार-बार भूख भी नहीं लगती है। ऐसे में इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में यह सहायक होता है। जीरे में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो कि पेट के साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी लाभकारी है। अजवाइन भी पेट की सारी समस्याओं के लिए रामबाण है। कब्ज से लेकर पेट की गैस और डायरिया में यह उपयोगी है। अजवाइन में थायमॉल नामक एक तेल होता है जो मेटाबॉलिक रेट को बढ़ावा देने के साथ ही पाचन में सुधार लाता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो जरूर जीरा और अजवाइन का सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed