फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ पेट, आंखों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है ये पेय, खाली पेट करें सेवन

Mon, 07 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
carrot beetroot juice benefits for hemoglobin and eyes health, know about gajar chukandar juice ke fayde
फलों-सब्जियों के जूस का सेवन - फोटो : istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से पौष्टिक चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। विशेषरूप से सुबह का पहला आहार सबसे पौष्टिक होना चाहिए। सुबह के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म दर सबसे अच्छा होता है, ऐसे में इस समय मौसमी फलों-सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। सुबह के नाश्ते में फलों-सब्जियों के जूस का सेवन करके शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।



आहार विशेषज्ञ बताते हैं, इस मौसम में चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद तमाम प्रकार के पोषक तत्व हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ पेट, आंखों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

गाजर चुकंदर के जूस में उच्च मात्रा में आवश्यक बायोएक्टिव यौगिक पाए जाते हैं, जो इसे आपके दिन की शुरुआत करने के लिए एक उत्कृष्ट पेय बनाता है। इस जूस में एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, विटामिन-सी, एंटीऑक्सिडेंट, बीटानिन और फिनोल जैसे बायोएक्टिव तत्व होते हैं, इनकी शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए विशेष आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं कि नियमित रूप से इस पेय के सेवन से किस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं?

carrot beetroot juice benefits for hemoglobin and eyes health, know about gajar chukandar juice ke fayde
पाचन को ठीक रखने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

पाचन स्वास्थ्य को मिलता है विशेष लाभ

चुकंदर और गाजर के जूस को मेटाबॉलिक सिस्टम के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, यह पेट की दिक्कतों को कम करने के साथ पाचन को बढ़ाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। इन सब्जियों में मौजूद फाइटो-न्यूट्रिएंट्स और फाइबर की मात्रा आंतों के लिए विशेष लाभकारी मानी जाती है। इस जूस से शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति की जा सकती है।

carrot beetroot juice benefits for hemoglobin and eyes health, know about gajar chukandar juice ke fayde
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : Istock

आंखों की दूर होती हैं बीमारियां

चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन करना आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। गाजर में मौजूद विटामिन-ए आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ रोशनी को तेज करने और आंखों की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार है। आमतौर पर स्क्रीन के लंबे समय तक संपर्क के कारण लोगों में ड्राई आइज की समस्या काफी बढ़ती जा रही है, ऐसे में इस जूस का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
carrot beetroot juice benefits for hemoglobin and eyes health, know about gajar chukandar juice ke fayde
बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक के लाभ - फोटो : Pixabay

शरीर से दूर होती है विषाक्तता

चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन शरीर के डिटॉक्सिनेशन के लिए प्रभावी माना जाता है। शरीर से अवशिष्ट उत्पादों को बाहर करने के साथ खून की मात्रा को बढ़ाने के लिए भी इस पेय से लाभ पाया जा सकता है। जिन लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या होती है, उनके लिए भी इस जूस को विशेषज्ञ काफी फायदेमंद मानते हैं। चुंकदर से भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन-बी प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
carrot beetroot juice benefits for hemoglobin and eyes health, know about gajar chukandar juice ke fayde
चुकंदर-गाजर के जूस के नियमित सेवन से लाभ - फोटो : Pixabay
चुकंदर-गाजर जूस के अन्य फायदे

चुकंदर-गाजर के जूस के नियमित सेवन की आदत शरीर के लिए अन्य कई प्रकार से भी लाभकारी हो सकती है।
  • गाजर चुकंदर के जूस में एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • गाजर चुकंदर के जूस में कैंसर रोधी प्रभाव वाले पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ये कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में सहायक हैं।
  • चुकंदर-गाजर का रस त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी होता है जो त्वचा की रंगत में सुधार करने में सहायक है।
  • बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना इस जूस को पीने के फायदे हो सकते हैं। इसमें महत्वपूर्ण विटामिन्स भी होते हैं जो बालों के विकास के लिए उपयोगी हो सकते हैं।


----------------

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed