फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन क्या किडनी और हार्ट के मरीज ले सकते हैं, क्या होंगे नुकसान और क्या हैं फायदे, जानें डॉक्टर की राय

Wed, 03 Mar 2021 09:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Mar 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
Can kidney and heart patients take corona vaccine know doctor opinion
corona vaccine - फोटो : PTI

कोरोना वायरस ने लोगों को जमकर परेशान किया। हालांकि, लोगों ने मास्क, सैनिटाइजर और शारीरिक दूरी बनाकर खुद का बचाव जरूर किया। लेकिन फिर भी इस वायरस ने काफी ज्यादा संख्या में लोगों को संक्रमित किया। वहीं, अब कोरोना वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन आ चुकी है। भारत में सरकार टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी कर चुकी है। लेकिन अब भी लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर कई तरह के सवाल हैं। लोग इस बात को लेकर काफी उलझन में हैं कि किन लोगों को वैक्सीन लगानी चाहिए और किन लोगों को नहीं। इसी पर जब हमने किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रवि बंसल से बात की तो उन्होंने क्या कहा, चलिए जानते हैं।

Can kidney and heart patients take corona vaccine know doctor opinion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या किडनी के मरीज ले सकते हैं वैक्सीन?

  • जब डॉक्टर रवि बंसल से पूछा गया कि क्या किडनी के मरीज कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं? तो इस पर उन्होंने कहा कि, 'जो लोग क्रोनिक बीमारियों (किडनी, हार्ट या लिवर की बीमारी) से ग्रसित होते हैं, इन लोगों के शरीर में किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता बहुत कम होती है। इस वजह से कोई भी बीमारी इन पर जल्दी अटैक कर सकती है। ऐसे में सबसे ज्यादा वैक्सीन की जरूरत इन लोगों को है, क्योंकि अगर कोरोना इन लोगों को होता है, तो इन बीमारियों वाले लोगों में मृत्यु दर बाकी लोगों के मुकाबले में ज्यादा होती है।'
Can kidney and heart patients take corona vaccine know doctor opinion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या किडनी या हार्ट की बीमारी से ग्रसित मरीज कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं?

  • इस पर डॉक्टर ने कहा कि, 'वैक्सीन कोई भी ले सकता है, दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं। ऐसे में किडनी या हार्ट के मरीज भी इन वैक्सीन को ले सकते हैं, क्योंकि इनके कोई भी साइड इफ्केट यानी दुष्प्रभाव नहीं है। ये पूरी तरह सुरक्षित वैक्सीन हैं, इसलिए सभी को ये लेनी चाहिए, क्योंकि कोरोना से बचने के लिए इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Can kidney and heart patients take corona vaccine know doctor opinion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किडनी का इलाज कर रहे मरीज अगर वैक्सीन लेते हैं, तो क्या कोई नकारात्मक असर उन पर होगा?

  • डॉक्टर रवि बंसल ने कहा कि, 'मैं सबको सुझाव दूंगा कि उन्हें ये कोरोना वैक्सीन लेनी चाहिए, क्योंकि ये पूरी तरह सुरक्षित है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'किडनी के मरीज में जो परेशानियां आती हैं, जो उनको काफी सीरियस कर देती हैं। उनमें ब्लड प्रेशर का हाई होना, लो होना, शरीर में कोई इंफेक्शन हो जाना और अगर वो डायबिटीज के मरीज हैं, तो वो शुगर लो या हाई होने जैसी चीजें शामिल हैं। लेकिन इस वैक्सीन से ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती हैं। हालांकि, इस वैक्सीन के जो साइड इफेक्ट्स होते हैं जैसे- बुखार आना, चक्कर आना, सिरदर्द आना जैसी चीजें हो सकती हैं। लेकिन इससे बचाने के लिए वैक्सीन लेने वाले लोगों को थोड़े समय तक देखरेख में रखा जाता है, जिससे ये साइड इफेक्ट्स खत्म हो जाते हैं।'
विज्ञापन
Can kidney and heart patients take corona vaccine know doctor opinion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या हाइपरटेंशन के साथ डायबिटीज के मरीज कोरोना की वैक्सीन ले सकते हैं?

  • इस पर जवाब देते हुए डॉक्टर रवि बंसल ने कहा कि, 'हां, बिल्कुल ये मरीज भी कोरोना की वैक्सीन ले सकते हैं। इस वैक्सीन से शुगर या ब्लड प्रेशर पर कोई असर नहीं पड़ता है। बस इसके लिए आपको वैक्सीन लगवाने के बाद आधे घंटे तक देखरेख में रहना चाहिए, ताकि अगर आपको कोई ऐसी दिक्कत हो भी तो वहां आपकी ये सब चीजें चेक हो सके।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed