फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Headache: क्या आपको भी अक्सर होता रहता है सिरदर्द? जानिए क्या है इसकी वजह, ये कोई गंभीर समस्या तो नहीं

Sat, 24 May 2025 09:37 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 24 May 2025 09:37 PM IST
सार

अक्सर सिर में दर्द होते रहना शरीर में कुछ आवश्यक विटामिन्स-मिनरल्स की कमी या फिर अंतर्निहित बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको अक्सर सिर में दर्द होता रह सकता है?

विज्ञापन
Can Headaches Be a Sign of a Vitamin deficiency know kis vitamin ki kami se sir dard hota hai
सिरदर्द की समस्या - फोटो : Adobe stock photos

सिर में दर्द होते रहना एक आम समस्या है, ये दिक्कत किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर सिरदर्द के लिए तनाव, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन या धूप में अधिक समय बिताने जैसे कारणों को जिम्मेदार माना जाता है। इस तरह के सिरदर्द कुछ आसान से घरेलू उपायों, अच्छी नींद लेने या फिर ओवर-द-काउंटर दवाओं से ठीक भी हो जाते हैं। हालांकि अगर आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या बनी रहती है, तो इसपर गंभीरता से ध्यान देना जरूरी हो जाता है। 


कुछ स्थितियों में अक्सर सिर में दर्द होते रहना शरीर में कुछ आवश्यक विटामिन्स-मिनरल्स की कमी या फिर अंतर्निहित बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

आइए जानते हैं कि किन विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको अक्सर सिर में दर्द होता रहता है?

Can Headaches Be a Sign of a Vitamin deficiency know kis vitamin ki kami se sir dard hota hai
सिरदर्द के क्या कारण हैं? - फोटो : Freepik.com

विटामिन्स-मिनरल्स बहुत जरूरी

विटामिन्स प्राकृतिक यौगिक होते हैं जिनकी शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यकता होती है। आमतौर पर हमें आहार के माध्यम से शरीर के लिए आवश्यक विटामिन्स प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व हमें प्राकृतिक रूप से सूर्य की रोशनी से प्राप्त होते रहते हैं।

अध्ययनों से यह स्पष्ट हुआ है कि कुछ विशिष्ट विटामिन्स की कमी से सिर में दर्द, माइग्रेन और थकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कि अक्सर सिरदर्द होते रहना किन विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है?

Can Headaches Be a Sign of a Vitamin deficiency know kis vitamin ki kami se sir dard hota hai
विटामिन बी-12 की कमी - फोटो : Freepik.com

विटामिन बी2 की कमी

अगर आपको बार-बार सिरदर्द होता है, तो ये होमोसिस्टीन नामक एमिनो एसिड के कारण हो सकता है। यह यौगिक शरीर में प्राकृतिक रूप से बनता है। इसका उच्च स्तर कई समस्याओं का कारण बन सकता है, जिनमें से सबसे आम है- सिरदर्द । विटामिन बी की कमी होमोसिस्टीन के स्तर को कम कर सकती है।

इसी तरह विटामिन बी12 की कमी भी सिरदर्द को बढ़ाने वाली हो सकती है। विटामिन B12 नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं जैसे कि झुनझुनी, थकावट और सिरदर्द हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Headaches Be a Sign of a Vitamin deficiency know kis vitamin ki kami se sir dard hota hai
विटामिन-डी की कमी से होने वाली दिक्कतें - फोटो : freepik.com

विटामिन डी की कमी और सिरदर्द

विटामिन-डी को हड्डियों के लिए जरूरी माना जाता है। ये कैल्शियम के अवशोषण, हड्डियों के मजबूत करने और न्यूरोलॉजिकल कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेन फिजिशियन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन-डी की कमी वाले लोगों में क्रॉनिक टेंशन और इसके कारण होने वाले सिरदर्द और माइग्रेन का खतरा रहता है।

विज्ञापन
Can Headaches Be a Sign of a Vitamin deficiency know kis vitamin ki kami se sir dard hota hai
सिरदर्द कैसे ठीक करें? - फोटो : Freepik.com

फोलिक एसिड और मैग्नीशियम की कमी

अक्सर सिरदर्द होने का एक कारण आपके शरीर में  फोलिक एसिड या मैग्नीशियम की कमी होना भी हो सकता है। 

फोलिक एसिड की कमी एनीमिया का कारण बनती है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है जिसके कारण सिरदर्द हो सकता है। इसी तरह जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी रहती है उनको भी सिरदर्द होने का खतरा अधिक रहता है। अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों को डॉक्टर्स ने मैग्नीशियम के सप्लीमेंट्स दिए उनमें माइग्रेन और अन्य प्रकार के सिरदर्द का खतरा कम देखा गया। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  खासकर बी2, बी12, डी और फोलिक एसिड की कमी को सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याओं को बढ़ाने वाला पाया गया है। यदि आप लगातार सिर दर्द से परेशान हैं, तो केवल दर्द निवारक दवाएं लेने की बजाय, एक बार विटामिन स्तर की जांच अवश्य करवाएं। खुद से कोई सप्लीमेंट न लें,  डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लें।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed