फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा सवाल: क्या वेगन डाइट भी हो सकती है जानलेवा? डाइट इन्फ्लुएंसर की मौत ने उठाए कई सवाल

Fri, 04 Aug 2023 01:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Aug 2023 01:48 PM IST
विज्ञापन
can consuming only vegan diet kill you discussion after Vegan influencer Zhanna Samsonova dies
फूड इन्फ्लुएंसर झना सैमसोनोवा की मौत - फोटो : Twitter

शरीर को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिमों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थों या वेगन डाइट का सेवन अधिक करते हैं तो इससे शरीर को कई प्रकार से लाभ मिल सकते हैं। विशेषतौर पर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने और वजन को कंट्रोल करने में फायदों को देखते हुए इस तरह के डाइट प्लान की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। पर क्या यह जानलेवा भी हो सकती है?



असल में रूस की 39 वर्षीय फूड इन्फ्लुएंसर झना सैमसोनोवा की मौत ने इसपर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट अनुसार, भूख के कारण फूड इन्फ्लुएंसर की मौत हुई है, वह अपने दैनिक आहार में सिर्फ कुछ विशेष प्रकार के फलों का ही सेवन करती थी। झन्ना सोशल मीडिया पर लोकप्रिय थीं और विभिन्न प्लेटफार्मों पर उनके लाखों प्रशंसक थे।

can consuming only vegan diet kill you discussion after Vegan influencer Zhanna Samsonova dies
वेगन डाइट से होने वाले लाभ - फोटो : istock

रॉ वेगन डाइट बनी मौत का कारण?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झन्ना पिछले पांच वर्षों से रॉ वेगन डाइट का ही सेवन कर रही थीं, जिसमें कुछ फल, सूरजमुखी के बीज के स्प्राउट्स, फलों की स्मूदी और जूस शामिल थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झन्ना को 'हैजा जैसा संक्रमण' हो गया था, जिसके लिए रोजाना सिर्फ वेगन डाइट का ही पालन करना एक कारण माना जा रहा है।

उसके दोस्तों ने खुलासा किया है कि कुछ महीने पहले श्रीलंका में वह पैरों में सूजन और लिम्फ की समस्या से भी पीड़ित थी। झना की मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वेगन डायट स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है?

can consuming only vegan diet kill you discussion after Vegan influencer Zhanna Samsonova dies
वेगन डाइट का सेहत पर असर - फोटो : istock

पहले वेगन डाइट के बारे में जान लीजिए

वेगन डाइट, शाकाहारी आहार प्रणाली का हिस्सा है जिसमें पौधों पर आधारित (जैसे सब्जियां, अनाज, मेवे और फल) और पौधों से बने खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है। वेगन डाइट का पालन करने वाले लोग डेयरी उत्पाद और अंडे सहित पशुओं पर आधारित खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं। अब तक के तमाम अध्ययनों के आधार पर पाया गया कि शरीर को अधिक पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ वजन कम करने, मधुमेह और कैंसर से बचाने, हृदय रोगों से सुरक्षा देने में इस तरह के डाइट प्लान के लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
can consuming only vegan diet kill you discussion after Vegan influencer Zhanna Samsonova dies
वेगन डाइट से मौत का खतरा? - फोटो : istock

फिर कैसे हुई फूड इन्फ्लुएंसर की मौत?

अगर वेगन डाइट सेहत के लिए इतने लाभकारी हैं तो फिर फूड इन्फ्लुएंसर की मौत के लिए इसे कारण क्यों माना जा रहा है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रॉ वेगन डाइट के वैसे तो कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ होते हैं पर इस प्रकार के आहार के कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं, खासकर जब आप अच्छी तरह से नियोजित ढंग से इसका सेवन नहीं किया गया हो। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रॉ वेगन डाइट के कारण शरीर में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी होने का जोखिम रहता है। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शरीर में विटामिन बी12 की भी मात्रा को कम कर सकती है जिसके कारण एनीमिया, तंत्रिक तंत्र में क्षति, बांझपन और कुछ स्थितियों में हृदय रोग भी हो सकता है।

विज्ञापन
can consuming only vegan diet kill you discussion after Vegan influencer Zhanna Samsonova dies
डाइट प्लान्स का सावधानी से करें चयन - फोटो : istock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य और आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी डाइट प्लान के अपने लाभ और नुकसान हो सकते हैं। हर किसी के लिए एक ही डाइट प्लान लाभकारी हो यह आवश्यक नहीं है। यह आपकी सेहत पर बहुत कुछ निर्भर करता है। इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी डाइट प्लान को अपनाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जरूरी नहीं है कि परिवार में अगर किसी की एक खास डाइट प्लान से लाभ मिल रहा हो तो आपको भी इससे फायदा होगा।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed