फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: वैज्ञानिकों ने बनाई दवा, जानवरों के बाद इंसानों पर होगा ट्रायल

Thu, 06 Feb 2020 02:22 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Feb 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
British scientists made coronavirus vaccine globally deaths reach 565
कोरोना वायरस - फोटो : self

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस से वैश्विक स्तर पर मरने वाले लोगों की संख्या 565 पहुंच गई है। इस वायरस के 28,273 मामलों की पुष्टि हुई है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर चीन से हैं। चीन के बाद इस खतरनाक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या जापान में है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में कोरोना वायरस के 45 मामलों की पुष्टि हुई है। इस बीच ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का वैक्सीन (टीका) बनाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि इस टीके का ट्रायल अगले हफ्ते से जानवरों पर होगा।

 

British scientists made coronavirus vaccine globally deaths reach 565
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है पूरा मामला?
ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से होने वाली मौतों को रोकने के लिए टीका इजाद करने का दावा किया है। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के प्रोफेसर और संक्रमण विशेषज्ञ रॉबिन शट्टॉक का कहना है कि उनकी टीम ने कोरोना वायरस का वैक्सीन खोज लिया है और अगले हफ्ते से इस वैक्सीन का ट्रायल जानवरों पर किया जाएगा। जानवरों पर इस टीके के सफल प्रयोग के बाद इसका ट्रायल इंसानों पर होगा।

British scientists made coronavirus vaccine globally deaths reach 565
कोरोना वायरस से प्रभावित हुआ बनारसी साड़ी उद्योग। - फोटो : अमर उजाला।

अगर जानवरों पर इस टीके का ट्रायल सफल होता है तो यह कोरोना वायरस के इलाज में मील का पत्थर साबित होगा। बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस के इलाज की कोई वैक्सीन नहीं बनी है। हालांकि, यह भी सच है कि जानवरों पर इस वैक्सीन का ट्रायल सफल होने के बाद भी इसके क्लिनिकल ट्रायल में करीब दो से तीन साल लग जाएंगे। खुद प्रोफेसर रॉबिन शट्टॉक का भी यह मानना है। गौरतलब है कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को बताया था कि इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुबेई प्रांत में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
British scientists made coronavirus vaccine globally deaths reach 565
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

क्या है कोरोना वायरस?
कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित वायरस है जो कि सॉर्स परिवार से ताल्लुक रखता है। अभी तक इस वायरस के फैलने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि यह वायरस चमकादड़ से सांप और सांप से मनुष्य में फैला। चीन में सांपों को खाया जाता है। सांपों के संपर्क में आने से इस वायरस का संक्रमण मनुष्य में हुआ और वुहान से यह वायरस दुनियाभर के देशों में फैला। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। 

 

विज्ञापन
British scientists made coronavirus vaccine globally deaths reach 565
कोरोना वायरस - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस के लक्षण

  • बुखार
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सर्दी-जुकाम 
  • खांसी
  • नाक का लगातार बहना
  • सिर में दर्द
  • ऑर्गन  फेल्योर (अंगों का काम करना बंद )
कोरोना वायरस में किसी भी तरह की कोई एंटीबायोटिक काम नहीं करती है। फ्लू में दी जाने वाली एंटीबायोटिक भी इस वायरस में काम नहीं करती है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने वाले व्यक्ति के अंगों को फेल होने से बचाने के लिए उसे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ दिया जाता है। जानवरों से फैलने वाले कोरोना वायरस सिवियर एक्यूट रेस्परेटरी सिंड्रोम (गंभीर श्वसन लक्षण) और मिडिल इस्टर्न रेस्परेटरी सिंड्रोम दोनों तरह का होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed