फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: पहले चरण में मिली सफलता के बाद जायडस कैडिला की वैक्सीन के दूसरे चरण का ह्यूमन ट्रायल आज से

Thu, 06 Aug 2020 10:17 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 06 Aug 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine human Trial second phase by zydus cadila Covid Vaccine human trial
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच इसकी वैक्सीन को लेकर कई देशों से अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। दुनियाभर में 120 से ज्यादा वैक्सीन कैंडिडेट पर काम हो रहा है, जिनमें 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनकल ट्रायल फेज में हैं। वहीं, भारत, ब्रिटेन, रूस, अमेरिका, चीन समेत कई देश वैक्सीन बनाने के काफी नजदीक पहुंच गए हैं। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को दो देसी वैक्सीनों की प्रगति पर वैज्ञानिकों को शाबासी दी है। आईसीएमआर हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के साथ वैक्सीन बना रही है। वहीं, अहमदाबाद की फार्मा कंपनी जायडस कैडिला की वैक्सीन भी दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में पहुंच चुकी है। 

Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine human Trial second phase by zydus cadila Covid Vaccine human trial
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media
  • फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने बुधवार को कहा कि उसके प्रस्तावित कोविड-19 के टीके ‘जायकोव- डी’ के पहले चरण का चिकित्सकीय परीक्षण पूरा हो गया है और अब कंपनी छह अगस्त से इसके दूसरे चरण का लोगों पर चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करेगी।
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine human Trial second phase by zydus cadila Covid Vaccine human trial
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पिक्सा
  • कंपनी ने कहा है कि पहले चरण के चिकित्सकीय परीक्षण में जायकोव- डी को सुरक्षित और सहनीय पाया गया। कंपनी अब छह अगस्त 2020 से दूसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू कर रही है। कोरोना की देसी वैक्सीन की प्रगति की दिशा में यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine human Trial second phase by zydus cadila Covid Vaccine human trial
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
  • जायडस कैडिला के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा कि पहले चरण में दी गई दवा में जायकोव-डी को सुरक्षित पाना महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसे हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में जिन लोगों पर भी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया उनकी दवा देने के 24 घंटे तक चिकित्सा यूनिट में पूरी तरह देखभाल की गई। उसके बाद सात दिन तक उनकी निगरानी की गई जिसमें टीके को पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। 
विज्ञापन
Big Breakthrough on Coronavirus Vaccine human Trial second phase by zydus cadila Covid Vaccine human trial
coronavirus vaccine - फोटो : Social Media
  • पंकज पटेल ने कहा, ‘‘अब हम दूसरे चरण का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू करने जा रहे हैं और बड़ी जनसंख्या में इस दवा से होने वाले बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने की इसकी ताकत का मूल्यांकन किया जायेगा।’’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed