फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: पेट की दिक्कतों से रहते हैं परेशान, दवाओं से भी नहीं मिल रहा आराम; कहीं आपको डिप्रेशन तो नहीं?

Sat, 28 Dec 2024 12:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

क्या तमाम उपचार के बाद भी आपके पेट की दिक्कत ठीक नहीं हो रही है? अगर हां तो एक बार आपको जरूर किसी मनोचिकित्सक से मिल लेना चाहिए। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पेट की दिक्कत में मनोचिकित्सक का क्या काम है? तो आइए पेट और मन के बीच के संबंध को समझते हैं।

विज्ञापन
brain-Gut Connection know how stomach problems are related to depression in hindi
पाचन की दिक्कतों का मानसिक स्वास्थ्य से संबंध - फोटो : Freepik.com

पाचन की समस्याएं बहुत आम हैं, ये किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती हैं। अक्सर अपच-गैस या पेट में दिक्कत बने रहने को मुख्यरूप से आहार की गड़बड़ी से जोड़कर देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप अक्सर तला भुना, मसालेदार या हैवी भोजन करते हैं तो इसके कारण आपको पाचन की दिक्कत हो सकती है।



हालांकि अगर आपको अक्सर पेट में ये समस्या बनी रहती है तो इसका समय रहते निदान जरूर करा लें, कुछ स्थितियों में ये किसी गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य विकारों का परिणाम भी हो सकता है।

पर क्या तमाम उपचारों के बाद भी आपके पेट की दिक्कत ठीक नहीं हो रही है? अगर हां, तो एक बार आपको जरूर किसी मनोचिकित्सक से मिल लेना चाहिए। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर पेट की दिक्कत में मनोचिकित्सक का क्या काम है? तो आइए पेट और मन के बीच के संबंध को समझते हैं।

brain-Gut Connection know how stomach problems are related to depression in hindi
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : Freepik.com

गट-ब्रेन हेल्थ कनेक्शन

अगर आपको लगता है कि स्ट्रेस-एंग्जाइटी या फिर डिप्रेशन सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली समस्या है तो जरा गट-ब्रेन हेल्थ कनेक्शन के बारे में भी जान लीजिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्ट्रेस की समस्या हो या अवसाद की दिक्कत, मानसिक स्वास्थ्य की ये समस्याएं आपके शरीर को कई प्रकार से प्रभावित कर सकती हैं। पाचन स्वास्थ्य की समस्या भी इसका एक संकेत हो सकती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मस्तिष्क और पाचन तंत्र के बीच भौतिक और रासायनिक संबंधों के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण हो सकते हैं। यही कारण है कि लंबे समय तक बने रहने वाली पाचन की दिक्कतों में मनोवैज्ञानिक निदान भी जरूरी हो जाता है।

brain-Gut Connection know how stomach problems are related to depression in hindi
मस्तिष्क और पाचन विकारों की समस्या - फोटो : Adobe Stock

अध्ययन में क्या पता चला?

गट-ब्रेन हेल्थ  के बीच के संबंधों को समझने के लिए  2018 के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने 19,000 से अधिक प्रतिभागियों को शामिल किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों में पहले से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) की समस्या थी उनमें चिंता और अवसाद की दर भी काफी अधिक देखी गई। जीईआरडी के कारण भोजन का हिस्सा वापस अन्नप्रणाली में प्रवाहित होने लगताहै, जिससे हार्ट बर्न और दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) और अवसाद के बीच भी संबंध पाया है। आईबीएस का उपचार लेने वाले 50-90% व्यक्तियों में चिंता या अवसाद जैसे मानसिक विकारों के भी लक्षण देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
brain-Gut Connection know how stomach problems are related to depression in hindi
स्ट्रेस, डिप्रेशन के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है ये समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जब आप तनाव महसूस करते हैं, तो शरीर कुछ खास हार्मोन्स रिलीज करता है। हार्मोन वे रासायनिक संकेत हैं जिनका उपयोग आपका शरीर पूरे शरीर के सिस्टम को यह बताने के लिए करता है कि किस समय क्या करना है? तनाव प्रतिक्रिया के दौरान, आपका शरीर हृदय गति, श्वास दर और रक्तचाप को बढ़ाकर समस्या से निपटने के लिए प्रयास करता रहता है।

स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ने से तेजी से सांस लेने और हृदय गति का बढ़ने का भी खतरा रहता है जिससे आपके पाचन तंत्र पर असर हो सकता है। पेट में एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण आपको हार्टबर्न या एसिड रिफ्लक्स होने की दिक्कत अधिक हो सकती है। 

विज्ञापन
brain-Gut Connection know how stomach problems are related to depression in hindi
समय पर निदान आवश्यक - फोटो : Freepik

समय पर समस्या का पता लगाना जरूरी

जॉन्स हॉपकिन्स के विशेषज्ञों ने एक रिपोर्ट में बताया कि पाचन तंत्र के विकार संज्ञानात्मक (सोचने की क्षमता और याददाश्त) क्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं, इसी तरह से मानसिक स्वास्थ्य विकारों के कारण पाचन रोगों का जोखिम रहता है। इस कनेक्शन को समझना बहुत जरूरी है। 

अगर आप भी लंबे समय से पाचन स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं तो एक बार डॉक्टर से मिलकर जरूर पता लगा लें कि कहीं आपको स्ट्रेस या फिर अवसाद की दिक्कत तो नहीं है?


-------------------------
स्रोत और संदर्भ
The Brain-Gut Connection


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed