फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीएमआई बढ़ने से आपको हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, मोटापे से सीधे जुड़ा है इसका संबंध

Tue, 14 Jan 2020 03:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Jan 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
BMI and Risks associated with being overweight
मोटापा

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपका वजन नियंत्रित हो। आप स्वस्थ हैं कि नहीं इसका निर्धारण बीएमआई के जरिए किया जाता है। स्वस्थ इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए बीएमआई के जरिए ही डॉक्टर ये बात आपको बताते हैं। बॉडी मास इंडेक्स को वजन और लंबाई के आधार पर मापा जाता है। वजन और लंबाई के बीच कितना सामंजस्य होना चाहिए कि इंसान स्वस्थ रहे यह बीएमआई के जरिए ही पता चलता है। बीएमआई का सीधा संबंध आपके मोटापे से जुड़ा हुआ है क्योंकि अगर आपका बीएमआई ज्यादा होगा तो आपको कई तरह की जानलेवा बीमारियां घेर सकती हैं।

 

BMI and Risks associated with being overweight
obesity

बीएमआई के बढ़ते ही आपको ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज की शिकायत होने लगेगी। बीएमआई कैल्कुलेटर में अगर आपका बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच है तो समझिए कि आप स्वस्थ हैं और आपका वजन आपकी लंबाई के हिसाब से एकदम सही है। अगर सुई इससे जरा भी इधर-उधर हुई तो आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि या तो आपका वजन ज्यादा है या फिर आपका वजन जितना होना चाहिए था उससे कम है।

 

 

BMI and Risks associated with being overweight
bmi

अगर आपका बीएमआई बढ़ता है तो आपको कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। सेंटर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इन बीमारियों के बारे में बताया है। अगर आपका बीमएमआई तय सीमा से ज्यादा है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। आपका कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ सकता है और आपको टाइप 2 डायबिटीज भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BMI and Risks associated with being overweight
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

टाइप 2 डायबिटीज के साथ ही बीएमआई बढ़ने पर आपको हृदय से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आपको बीएमआई बढ़ने से स्ट्रोक हो सकता है और पित्ताशय के रोग भी हो सकते हैं। बीएमआई के बढ़ने से आपको नींद की दिक्कत और खून की कमी हो सकती है। ब्रेस्ट से लेकर लिवर तक कई तरह के कैंसर भी हो सकता है। बीएमाई अगर ज्यादा होता है तो आपकी जान भी जा सकती है क्योंकि आपको हार्ट अटैक आ सकता है। बीएमआई के बढ़ने से आपको अवसाद, तनाव हो सकता है और आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed