{"_id":"5e1d74f58ebc3e87aa2c29fd","slug":"do-you-know-about-what-is-bmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या होता है बॉडी मास इंडेक्स? यहां जानिए बीएमआई के बारे में","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या होता है बॉडी मास इंडेक्स? यहां जानिए बीएमआई के बारे में
सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप अपने वजन पर नियंत्रण करें। स्वस्थ इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए इसके लिए मानक तय हैं। ऐसे में आपको बीएमआई यानी की बॉडी मास्क इंडेक्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ये ही वो जरिया है जिसके आधार पर यह पता लगाया जाता है कि आप लंबाई और वजन के हिसाब से संतुलित और स्वस्थ हैं।
2 of 3
bmi
क्या होता है बीएमआई?
बीएमआई की फुल फॉर्म बॉडी मास इंडेक्स है। व्यक्ति के वजन और लंबाई के आधार पर बॉडी मास इंडेक्स मापा जाता है। व्यक्ति के दुबलेपन और मोटेपन के आधार पर बीएमआई का निर्धारण होता है। टेबल और चार्ट पर बीएमआई को प्रदर्शित किया जाता है। साधारण भाषा में आप कह सकते हैं कि बीएमआई आपके वजन और लंबाई का सामंजस्य है। इसके आधार पर ही यह पता किया जाता है कि कोई व्यक्ति ओवरवेट है या अंडर वेट।
3 of 3
मशीन
- फोटो : social media
अक्सर आपने डॉक्टर को कहते हुए सुना होगा कि आपका वजन कम है या फिर आपका वजन ज्यादा है। डॉक्टर ये बात आपके बीएमआई के आधार पर ही कहते हैं। बीएमआई के जरिए ही यह पता लगाया जाता है कि आप फिट हैं या नहीं। आपका वजन कम है या फिर तय मानक से ज्यादा है। सेहत के लिए जरूरी है कि लंबाई के हिसाब से आपका वजन भी उतना ही हो। कोई भी व्यक्ति तभी स्वस्थ होता है जब उसके शरीर का वजन और लंबाई संतुलित होती है। बीएमआई के जरिए ही इस संतुलन का पता लगाया जाता है। बीएमआई के जरिए निर्धारित किया जाता है कि आपका वजन आपकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए। बीएमआई के आधार पर ही डॉक्टर आपको अपने आहार और जीवनशैली में बदलाव की हिदायत देते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।