{"_id":"5e1d7ba08ebc3e879a40a6f8","slug":"bmi-and-risks-associated-with-being-overweight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीएमआई बढ़ने से आपको हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, मोटापे से सीधे जुड़ा है इसका संबंध","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बीएमआई बढ़ने से आपको हो सकती हैं ये घातक बीमारियां, मोटापे से सीधे जुड़ा है इसका संबंध
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 14 Jan 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोटापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आपका वजन नियंत्रित हो। आप स्वस्थ हैं कि नहीं इसका निर्धारण बीएमआई के जरिए किया जाता है। स्वस्थ इंसान का वजन उसकी लंबाई के हिसाब से कितना होना चाहिए बीएमआई के जरिए ही डॉक्टर ये बात आपको बताते हैं। बॉडी मास इंडेक्स को वजन और लंबाई के आधार पर मापा जाता है। वजन और लंबाई के बीच कितना सामंजस्य होना चाहिए कि इंसान स्वस्थ रहे यह बीएमआई के जरिए ही पता चलता है। बीएमआई का सीधा संबंध आपके मोटापे से जुड़ा हुआ है क्योंकि अगर आपका बीएमआई ज्यादा होगा तो आपको कई तरह की जानलेवा बीमारियां घेर सकती हैं।
2 of 4
obesity
बीएमआई के बढ़ते ही आपको ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज की शिकायत होने लगेगी। बीएमआई कैल्कुलेटर में अगर आपका बीएमआई स्तर 18.5 से 24.9 के बीच है तो समझिए कि आप स्वस्थ हैं और आपका वजन आपकी लंबाई के हिसाब से एकदम सही है। अगर सुई इससे जरा भी इधर-उधर हुई तो आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि या तो आपका वजन ज्यादा है या फिर आपका वजन जितना होना चाहिए था उससे कम है।
3 of 4
bmi
अगर आपका बीएमआई बढ़ता है तो आपको कई तरह की शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। सेंटर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इन बीमारियों के बारे में बताया है। अगर आपका बीमएमआई तय सीमा से ज्यादा है तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। आपका कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ सकता है और आपको टाइप 2 डायबिटीज भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डायबिटीज
- फोटो : Pixabay
टाइप 2 डायबिटीज के साथ ही बीएमआई बढ़ने पर आपको हृदय से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आपको बीएमआई बढ़ने से स्ट्रोक हो सकता है और पित्ताशय के रोग भी हो सकते हैं। बीएमआई के बढ़ने से आपको नींद की दिक्कत और खून की कमी हो सकती है। ब्रेस्ट से लेकर लिवर तक कई तरह के कैंसर भी हो सकता है। बीएमाई अगर ज्यादा होता है तो आपकी जान भी जा सकती है क्योंकि आपको हार्ट अटैक आ सकता है। बीएमआई के बढ़ने से आपको अवसाद, तनाव हो सकता है और आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।