फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दी-खांसी का ये आसान घरेलू उपाय वजन घटाने में भी फायदेमंद, क्या आपको है इसकी जानकारी?

Mon, 14 Jul 2025 07:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Jul 2025 07:28 PM IST
सार

  • काली मिर्च का सेवन कैलोरी बर्न करने और आपके वजन को कम करने में भी लाभकारी है। इसमें पाइपरीन नामक यौगिक होता है जो मेटाबॉलिज्म तेज करता है, साथ ही ये फैट सेल्स को बढ़ने से भी रोकता है।

विज्ञापन
black pepper nutrients and benefits know kali mirch se vajan kam hota hai kya
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

हमारे किचन में कई ऐसी औषधियां और मसाले मौजूद होते हैं जिन्हें सेहत के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है। जब भी घर में किसी को सर्दी-खांसी होती है तो दादी-नानी का पहला नुस्खा होता है- काली मिर्च वाला काढ़ा या शहद में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खाना। ये सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं है, बल्कि एक कारगर प्राकृतिक उपचार भी है, जो शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाती है।



क्या आप जानते हैं कि सर्दी-खांसी का ये आसान घरेलू उपाय आपके वजन को कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है? कई अध्ययन इस बात को प्रमाणित करते हैं कि काली मिर्च का सेवन कैलोरी बर्न करने और आपके वजन को कम करने में भी लाभकारी है।

black pepper nutrients and benefits know kali mirch se vajan kam hota hai kya
काली मिर्च के फायदे - फोटो : Freepik.com

काली मिर्च में होते हैं कई प्रभावी गुण

अध्ययनों से पता चलता है कि काली मिर्च कई ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है जिससे सेहत को विशेष लाभ हो सकता है। इसमें एक्टिव कम्पाउंड पिपेरिन होता है जो कफ को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं जो वायरस को खत्म करने में मदद करते हैं।

सबसे बड़ी बात काली मिर्च प्रभावी इम्युनिटी बूस्टर भी है, ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर जल्दी रिकवरी में मदद करती है। काली मिर्च और शहद मिलाकर लेने से गले की सूजन और खराश कम होती है।

सर्दी-खांसी की समस्या को दूर करने के साथ काली मिर्च आपके वजन को घटाने में भी मददगार मानी जाती है।

black pepper nutrients and benefits know kali mirch se vajan kam hota hai kya
सर्दी-खांसी में काली मिर्च के लाभ - फोटो : Freepik.com

वजन घटाने के लिए काली मिर्च

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, काली मिर्च में पाइपरीन नामक यौगिक होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, साथ ही ये फैट सेल्स को बढ़ने से भी रोकता है। काली मिर्च के सेवन से शरीर की थर्मोजेनिक एक्टिविटी बढ़ती है, जिससे कैलोरी को जल्दी बर्न होने में मदद मिलती है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
black pepper nutrients and benefits know kali mirch se vajan kam hota hai kya
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : freepik

बहुत लाभकारी हैं ये छोटे दाने

काली मिर्च के सेवन से खाना अच्छी तरह से पचता है और ब्लोटिंग की समस्या नहीं  होती है।

आप वजन को कम करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच नींबू का रस और एक चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होगा और फैट तेजी से बर्न होना शुरू होगा। इसके अलावा आप सलाद, दाल, सब्जियों या अंडे में काली मिर्च का पाउडर डालकर सेवन कर सकते हैं, इससे भूख नियंत्रित होगी। काली मिर्च इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी सहायक है।

विज्ञापन
black pepper nutrients and benefits know kali mirch se vajan kam hota hai kya
काली मिर्च के लाभ - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ पायल शर्मा बताती हैं, काली मिर्च का सेवन वैसे तो कई प्रकार से आपके लिए लाभकारी है पर एक दिन में काली मिर्च पाउडर को एक-दो ग्राम से अधिक मात्रा में सेवन न करें। इससे पेट में जलन, एसिडिटी हो सकती है। अगर आपको गैस्ट्रिक अल्सर या एसिड रिफ्लक्स है तो आहार विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 



-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed