फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: क्या प्याज पर लगा काला धब्बा भी ब्लैक फंगस है? फ्रिज से संक्रमण का कितना खतरा?

Fri, 28 May 2021 11:42 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 28 May 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
black fungus infection from onion and other household items, fact check
प्याज पर काले दाग क्या ब्लैक फंगस हैं? - फोटो : Pixabay
डॉ सौरभ चौधरी

छाती रोग विशेषज्ञ
निदेशक, विनायक हॉस्पिटल, नोएडा 


देश में कोरोना वायरस संक्रमण के साथ पिछले दिनों ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस), व्हाइट और येलो फंगस के मामले भी सामने आए हैं। विशेषज्ञ इन तीनों को काफी संक्रामक और गंभीर मानते हैं। इतना ही नहीं ब्लैक फंगस को कई राज्यों ने महामारी तक घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पहले भी ब्लैक फंगस संक्रमण के मामले आते रहें हैं, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में स्टेरॉयड के ज्यादा इस्तेमाल के कारण यह ज्यादा चर्चा में आ गया है। चूंकि इस बारे में पहले से लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिए इसको लेकर लोगों में काफी भ्रम का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि घर में मौजूद चीजें भी ब्लैक फंगस संक्रमण का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही एक दावे की सच्चाई के बारे में जानते हैं।
black fungus infection from onion and other household items, fact check
प्याज खरीदते समय रहें सावधान - फोटो : Pixels
सोशल मीडिया में फैली है ऐसी सूचनाएं
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में बताया जा रहा है कि प्याज खरीदते समय सभी को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि यह भी ब्लैक फंगस संक्रमण का कारण बन सकता है। बाजार से प्याज खरीदते और उन्हें रेफ्रिजरेटर में स्टोर करते समय सावधान रहें। प्याज के बाहरी आवरण पर अक्सर देखा जाने वाला काला हिस्सा, म्यूकोरमाइकोसिस का कारण बन सकता है। जिस भी खाद्य पदार्थ पर आपको काला काला फंगस जैसा कुछ भी दिखे उसको तुरन्त सावधानी से नष्ट कर दें।
black fungus infection from onion and other household items, fact check
प्याज से ब्लैक फंगस का कितना खतरा - फोटो : Social media
प्याज पर दिखने वाले काले धब्बे क्या संक्रामक हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। विशेषज्ञ कहते हैं कि प्याज या अन्य चीजों पर लगे काले दाग ब्लैक फंगस नहीं होते हैं। प्याज के छिलके पर काला दाग, मिट्टी में पाए जाने वाले एक सामान्य कवक के कारण दिखाई देता है। प्याज पर पाए जाने वाले फंगस सामान्यत: संक्रामक नहीं होते हैं, हालांकि इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह से धो लेना जरूरी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
black fungus infection from onion and other household items, fact check
फ्रिज की रखें साफ-सफाई - फोटो : getty images
क्या फ्रिज में दिखने वाले फंफूदी से हो सकता है खतरा?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई बार आपने फ्रिज में भी दीवारों पर काले दाग लगे देखे होंगे। रेफ्रिजरेटर के अंदर दिखने वाले यह दाग कुछ प्रकार के बैक्टीरिया या यीस्ट के कारण हो सकते हैं। कुछ स्थितियों में यह खतरनाक हो सकते हैं और पेट में संक्रमण पैदा सकते हैं लेकिन यह म्यूकोरमाइकोसिस की समस्याओं को जन्म नहीं देते हैं। हां, फ्रिंज के भीतर यदि मिट्टी युक्त सब्जियां या चीजें रखी हों तो उनसे ब्लैक फंगस का खतरा जरूर हो सकता है। हर महीने फ्रिज को अच्छी तरह से साफ जरूर करना चाहिए।
 
विज्ञापन
black fungus infection from onion and other household items, fact check
घरेलू चीजों से भी हो सकता है संक्रमण - फोटो : Pixabay
घरेलू चीजों से संक्रमण का कितना खतरा?
डॉक्टर बताते हैं कि सरल शब्दों ऐसे समझें- ब्लैक फंगस भोजन या घर की किसी सतह के छूने से नहीं फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस का संक्रमण मुख्य रूप से उन लोगों को भी प्रभावित करता है जो पहले से ही गंभीर कोमोरबिडीटीज से पीड़ित हैं या नियमित रूप से इम्यूनो सप्रेसिव दवाओं (यह दवाएं शरीर की प्रतिरक्षा को दबा देती हैं) का सेवन करते हैं। म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्युदर 50 फीसदी से अधिक है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

--------------
नोट: यह लेख विनायक हॉस्पिटल नोएडा के डायरेक्टर डॉ सौरभ चौधरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है।  डॉ सौरभ चौधरी, छाती रोगों के विशेषज्ञ भी हैं और कई वर्षों से स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें तथा किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed