फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: 'सोते-सोते' भी बढ़ा सकते हैं शरीर की इम्युनिटी, इन बातों को भी ध्यान में रखना जरूरी

Mon, 17 Jan 2022 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jan 2022 07:32 PM IST
विज्ञापन
best way to boost immune system quickly, how good sleep improves immunity
इम्युनिटी बढ़ाने के आसान तरीके - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण के इस दौर में जिस एक चीज पर लोगों को विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है, वह है शरीर की मजबूत इम्युनिटी। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत होती है, उनमें न सिर्फ कोरोना, बल्कि अन्य कई तरह के संक्रमण का जोखिम भी कम होता है। पिछले दो साल से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने को लेकर हम तमाम तरह के उपाय करते आ रहे हैं, काढ़े के सेवन से लेकर नियमित व्यायाम तक। पर अगर कोई आपसे कहे कि सोते-सोते भी शरीर का इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं, तो क्या आप इस बात पर विश्वास कर पाएंगे?



आप विश्वास करें न करें, लेकिन अध्ययनों में भी इसके प्रमाण मिलते हैं कि अच्छी नींद लेकर भी आप शरीर की इम्युनिटी को बढ़ा सकते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी आवश्यक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर अच्छी नींद और इम्युनिटी का क्या संबंध हो सकता है, साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के लिए और किन-किन बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि कोरोना के इस दौर में खुद को स्वस्थ रखा जा सके। 

best way to boost immune system quickly, how good sleep improves immunity
इम्युनिटी के लिए पर्याप्त नींद जरूरी - फोटो : iStock

इम्युनिटी के लिए जरूरी है अच्छी नींद
कई अध्ययनों में रात की अच्छी नींद को मजबूत इम्युनिटी के लिए आवश्यक बताया गया है। जर्मनी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया कि अच्छी नींद टी सेल्स प्रतिरक्षा कोशिकाओं में सुधार करती है, जोकि इम्युनिटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।  टी कोशिकाएं वे प्रतिरक्षा कोशिकाएं हैं जो इंट्रासेल्युलर रोगजनकों से लड़ती हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि अच्छी नींद लेने से टी कोशिकाओं की संख्या में इजाफा होता है, जिससे संक्रमण की स्थिति में शरीर रोगजनकों से आसानी से मुकाबला कर सकता है। वयस्कों को रोजाना रात में 7-9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लेनी चाहिए।

best way to boost immune system quickly, how good sleep improves immunity
स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार की महत्वपूर्ण भूमिका
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इम्युनिटी को मजबूती देने के लिए अच्छी नींद के साथ-साथ स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए भोजन में हरी सब्जियां, फल, फलियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और स्वस्थ वसा को जरूर शामिल करें। आहार में विटामिन सी-डी, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और अन्य खनिजों से युक्त चीजों को शामिल करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाया जा सकता है। ज्यादा तले-भुने और प्रोसेस्ड चीजों के सेवन से परहेज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
best way to boost immune system quickly, how good sleep improves immunity
शरीर को रखें एक्टिव - फोटो : Istock

शारीरिक रूप से रहें एक्टिव
शारीरिक रूप से एक्टिव रहना भी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आवश्यक माना जाता है। इसके लिए नियमित रूप से व्यायाम या योगासनों को जीवनशैली में शामिल किया जा सकता है। नियमित व्यायाम, प्रतिरक्षा समारोह में सुधार करने के साथ रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना कम से कम 30 मिनट के मध्यम स्तरीय व्यायाम करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को उत्तेजित करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
best way to boost immune system quickly, how good sleep improves immunity
तनाव-चिंता को कम करें - फोटो : Pixabay

तनाव-चिंता को कम करें
तमाम तरह के उपायों के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखना भी आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक तनाव-चिंता करने वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली अन्य लोगों की तुलना में कमजोर हो सकती है। अधिक तनाव की स्थिति में शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन का स्राव होता है जो  इम्युनिटी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को तनाव को प्रतिबंधित करने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed