फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: डिनर करने का सही समय क्या है? 11 बजे के बाद भोजन करने के क्या नुकसान हैं

Sun, 20 Apr 2025 11:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
best time for dinner raat me der se khane ke nuksan all you need to know in hindi
रात में देर से भोजन करने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

खान-पान की गड़बड़ी ने कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। भोजन के दो पहलू हैं- आप क्या खाते हैं और कब खाते हैं?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत चाहते हैं तो हमेशा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की पूर्ति हो सके। आहार की पौष्टिकता के साथ आप किस समय भोजन करते हैं इसका भी सेहत पर असर होता है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए भोजन का एक समय निर्धारित करें और रोजाना उसी समय पर ही भोजन करें। रात के भोजन को लेकर और भी सावधानी बरतना जरूरी है।

आइए जानते हैं कि रात में खाने का सही समय क्या है? और देर में खाना खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं?

best time for dinner raat me der se khane ke nuksan all you need to know in hindi
खान-पान पर दीजिए ध्यान - फोटो : Freepik.com

रात में देर से भोजन करने के क्या नुकसान हैं?

हाल ही में किए गए अध्ययनों में शोधकर्ताओं ने पाया कि रात में देर से भोजन करने वाले लोगों में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है, इससे मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी तरह एंडोक्राइन सोसाइटी के जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन के मुताबिक, देर से खाना खाने से वजन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है। 

best time for dinner raat me der se khane ke nuksan all you need to know in hindi
अधिक खाने से बढ़ता है वजन - फोटो : Adobe

देर से डिनर और वजन बढ़ने की समस्या

पहले अध्ययन में शोधकर्ताओं ने उन स्थितियों के बारे में जानने की कोशिश की जिनके कारण रात में देर से खाने से मोटापे का खतरा बढ़ सकता है। प्रोफेसर और अध्ययन के प्रमुख लेखक फ्रैंक ए जे एल स्कीर कहते हैं,  देर से भोजन करने वाले लोगों में लेप्टिन और ग्रेलिन जैसे भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स पर असर देखा गया।

लेप्टिन हार्मोन जो पेट भरा होने का संकेत देता है, इसकी देर से भोजन करने वाले लोगों में विशेष कमी देखी गई। जो लोग रात 11 बजे के बाद भोजन करते हैं  उनमें कैलोरी बर्न की गति भी कम देखी गई जिसके कारण वजन बढ़ने का खतरा भी अधिक देखा गया।

भोजन करने के समय में बदलाव शरीर के सर्केडियन रिदम को प्रभावित कर देता है जिसके कारण इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
best time for dinner raat me der se khane ke nuksan all you need to know in hindi
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज का भी हो सकता है खतरा

दूसरे अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि देर से खाना खाने से वजन और रक्त शर्करा का स्तर बढ़ सकता है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जोनाथन सी. जेन कहते हैं अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि देर से खाना खाने वालों में रक्त शर्करा का स्तर अधिक और फैट बर्न की मात्रा कम होती है।  यदि आप अपनी दिनचर्या को सामान्य सर्कैडियन रिदम के साथ लेकर नहीं चलते हैं, तो शरीर में ग्लूकोज का उस तरह से मेटाबॉलिज्म नहीं हो पाता है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

देर से डिनर करने से टाइप-2 डायबिटीज और इसके कारण होने वाली जटिलताओं का खतरा भी बढ़ जाता है। रात में सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर करने से शरीर, इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम होता है।

विज्ञापन
best time for dinner raat me der se khane ke nuksan all you need to know in hindi
डिनर का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com

अब सवाल उठता है कि फिर डिनर का सही समय क्या है?

अधिकांश विशेषज्ञों और शोध के अनुसार, रात का खाना सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। अगर आप रात को 10 बजे सोते हैं, तो डिनर 7 से 8 बजे के बीच होना बेहतर माना जाता है। सोने से दो घंटे पहले खाना खाने से शरीर को भोजन को पचाने के लिए समय मिलता है। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed