फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: बीमारियों से रहना चाहते हैं सुरक्षित, स्वस्थ दिनचर्या के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल, आयुर्वेद की सलाह

Fri, 11 Feb 2022 11:59 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
best lifestyle for good health, how to be healthy and fit
स्वस्थ और फिट रहने के उपाय - फोटो : Pixels

जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में सेहत को लेकर चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। कमजोर इम्युनिटी ने लोगों में कोरोना जैसे गंभीर संक्रमण का खतरा बढ़ा दिया है। कोरोना ही नहीं, पिछले कुछ वर्षों में कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के मामलों में भी तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। आश्चर्यजनक बात यह है कि करीब दो दशक पहले तक जिन बीमारियों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या माना जाता रहा था, उनसे अब बहुत ही कम उम्र के लोग भी शिकार देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिस तरह से हमारी जीवनशैली में तेजी से बदलाव आया है, उसे इन बीमारियों के बढ़ने का प्रमुख कारण माना जा सकता है।



तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आयुर्वेद को वर्षों से सबसे प्रभावी और कारगर तरीका माना जाता रहा है। आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो आयुर्वेदिक सिद्धांतों के साथ जीवनशैली को ढालने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार के साथ जीवनशैली को स्वस्थ बनाए रखना भी आवश्यक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखकर तमाम तरह की बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है?

best lifestyle for good health, how to be healthy and fit
प्रकृति से जुड़ाव और बेहतर स्वास्थ्य - फोटो : pixabay

प्रकृति के साथ जुड़ें
आयुर्वेद विशेषज्ञ कपिल भास्कर बताते हैं, जैसे-जैसे हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं, बीमारियों हमें घेरती जा रही हैं। पार्कों और बगीचों में घूमें। ताजी हवा और हरे भरे वातावरण का हमारे शरीर और दिमाग पर सकारात्मक असर होता है। प्रकृति के साथ जुड़े रहने से मानसिक स्वास्थ्य में लाभ होता है जिसका सीधा असर शरीर को स्वस्थ रखने पर देखा जा सकता है। रोज सुबह कम से कम आधे घंटे की वॉक सभी लोगों को जरूर करनी चाहिए। 

best lifestyle for good health, how to be healthy and fit
नियमित योग और व्यायाम जरूरी - फोटो : Istock

योग और व्यायाम
शरीर और मन के संतुलन को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करना बहुत आवश्यक माना जाता है। श्वास व्यायाम या प्राणायाम आपके शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। रोजाना कम से कम आधे घंट तक तमाम तरह के योगासनों का अभ्यास करें। शरीर को सक्रिय रखने से कई तरह की बीमारियों का जोखिम स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है। योग और व्यायाम मन के साथ शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में सहायक माने जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best lifestyle for good health, how to be healthy and fit
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है स्वस्थ आहार - फोटो : iStock

संतुलित आहार और निद्रा सुनिश्चित करें
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आहार (आहार), निद्रा (नींद) और ब्रह्मचर्य (संवेदी संतुष्टि) में संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। सात्विक भोजन करना सबसे अच्छा माना जाता है। आहार और व्यायाम के साथ-साथ शरीर को पूरा आराम देना भी जरूरी है। इसके लिए रोजाना रात में कम से कम 6-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर सुनिश्चित करें। आहार, व्यायाम और निद्रा का संतुलन आपको स्वस्थ रखने और दीर्घायु बनाने में मदद करता है। जंक और प्रोसेस्ड चीजों के सेवन से परहेज करें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed