फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में ज्यादा पीते हैं अदरक की चाय तो फायदे नहीं बल्कि जान लीजिए ये नुकसान

Sun, 05 Jan 2020 11:43 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 05 Jan 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
ginger tea advantages and disadvantages ginger tea benefits
अदरक वाली चाय

अदरक की चाय लोगों को बेहद पसंद होती है। सर्दियों में हर कोई अदरक की चाय की फरमाइश करता है। घर पर हो या फिर घर से बाहर अदरक की चाय लोगों को खूब पसंद आती है।  इसकी वजह है इसका स्वाद। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ज्यादा अदरक की चाय आपको सर्दियों में फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। आप बीमारी भी पड़ सकते हैं।

 

ginger tea advantages and disadvantages ginger tea benefits
चाय

हालांकि चाय चाहे अदरक की हो या फिर इलाइची वाली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती है। लेकिन अगर आप अदरक की चाय के शौकीन हैं तो इसके फायदे ही नहीं आपको नुकसान भी जानने चाहिए। किसी भी व्यक्ति के लिए दिनभर में पांच ग्राम अदरक का सेवन काफी होता है। इससे ज्यादा अदरक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अगर आप अदरक की चाय पी रहे हैं तो एक कप चाय में 1/4 चम्मच का हिस्सा अदरक काफी होता है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्भवती महिला को एक दिन में 2.5 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए।

ginger tea advantages and disadvantages ginger tea benefits
चाय

अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कत है तो आपको दिन में 1.2 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार महिलाएं वजन घटाने के लिए भी अदरक का सेवन करती हैं। अगर आप ऐसा कर रही हैं तो एक ग्राम से ज्यादा अदरक न लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ginger tea advantages and disadvantages ginger tea benefits
ginger tea

अगर आपको चाय में ज्यादा अदरक डालने की आदत है तो सावधान रहें। ज्यादा अदरक खाने से ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है। डॉक्टरों की माने तो ज्यादा अदरक के सेवन से कम नींद की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। अदरक की चाय पेट में ज्यादा गैस बनाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed