फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ: बच्चों के तेज विकास के लिए जरूरी है अच्छा पोषण, आहार में जरूर शामिल करें ये तीन चीजें

Mon, 20 Dec 2021 11:24 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 20 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
best foods for children's growth, nutrition for children
बच्चों को दें पौष्टिक आहार - फोटो : Pixabay

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बचपन का पोषण युवावस्था और बुढ़ापे के स्वास्थ्य का निर्धारण करता है। यही कारण है कि बच्चों को उस तरह के आहार देने पर जोर दिया जाता है जिससे उनके शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की आसानी से प्राप्ति हो सके। बच्चों को विकास के दौरान प्रोटीन, कैल्शियम, स्वस्थ वसा, आयरन, विटामिन डी, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ये सभी पोषक तत्व शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ शरीर की लंबाई को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बच्चों के विकास के दौरान पोषक तत्वों का कमी के कारण उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यही कारण है कि उन्हें अनाज, फल, सब्जियां, डेयरी और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में दिए जाने चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जिन्हें हर बढ़ते बच्चे को जरूर दिया जाना चाहिए।

best foods for children's growth, nutrition for children
बच्चों को खिलाएं बादाम - फोटो : getty images

बच्चों को खिलाएं बादाम
हर सुबह मुट्ठी भर बादाम बच्चों की याददाश्त, दृष्टि और यहां तक मानसिक विकास में मदद कर सकता हैं। बादाम में कई प्रकार के खनिज, विटामिन और स्वस्थ वसा पाया जाता है, जो शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। भीगे हुए बादाम के सेवन को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए और भी अधिक फायदेमंद मानते हैं। अध्ययनों के अनुसार बादाम, हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक है। इसमें निहित प्रमुख पोषक तत्व विटामिन ई, बच्चों को लंबाई बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

best foods for children's growth, nutrition for children
अंडों में पौष्टिकता - फोटो : pixa

अंडे
वसा और प्रोटीन का समृद्ध स्रोत अंडे, सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एक बड़े अंडे में करीब छह ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें मौजूद एमीनो एसिड हड्डियों के निर्माण को बढ़ावा देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसके अतिरिक्त अंडों से विटामिन डी भी प्राप्त किया जा सकता है, यह पोषक तत्व हड्डियों को कैल्शियम को ठीक से अवशोषित करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best foods for children's growth, nutrition for children
बच्चों के पोषण के लिए जरूरी है दूध - फोटो : iStock

डेयरी उत्पाद
प्रोटीन के अलावा, हड्डियों की बेहतर संरचना और मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। डेयरी उत्पाद जैसे दही, पनीर, दूध और मक्खन में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। दूध स्वस्थ वसा, फास्फोरस और मैग्नीशियम प्रदान करता है जो बच्चे की लंबाई को बढ़ाने में मदद कर सकता है। एक गिलास दूध में करीब आठ ग्राम तक प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में भी सहायक है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed