फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कान को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं यह पोषक तत्व, ऐसे कर सकते हैं आसानी से पूर्ति

Sat, 16 Oct 2021 12:08 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 16 Oct 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
best food and nutrients for ear health
कान को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : Pixabay

तमाम अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि हम जिस तरह का भोजन करता हैं, उसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। यही कारण है कि शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए विटामिन और खनिजों से भरपूर चीजों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हृदय, फेफड़े और पेट का ख्याल रखने के लिए वैसे तो हम कई सारे उपाय करते हैं लेकिन इन सबके बीच कुछ अंगों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, कान ऐसा ही एक अंग है। इयर नोज थ्रोट (ईएनटी) विशेषज्ञों के मुताबिक उम्र के साथ कम सुनाई देने और कान की अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए उन खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए जो इस खास अंग को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकें। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ते शोर और हेडफ़ोन-इयरप्लग पहनने की आदत के चलते कम उम्र में ही लोगों को कानों से संबंधित कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि कानों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किस तरह के आहार का सेवन करना आवश्यक माना जाता है?

best food and nutrients for ear health
मैगनीशियम युक्त आहार के फायदे - फोटो : iStock

मैगनीशियम युक्त आहार
मैग्नीशियम, तंत्रिका कार्य को बेहतर बनाए रखने के साथ, तेज आवाज के संपर्क में आने पर कान की कोशिकाओं को क्षति पहुंचने से बचाते हैं। मैग्नीशियम रक्त प्रवाह में सुधार करने में भी मदद कर सकता है, जबकि इसकी कमी से ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। कानों को स्वस्थ रखने और कम सुनाई देने की समस्या (विशेष रूप से शोर-प्रेरित) से बचाव के लिए मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करें। इसमें डार्क चॉकलेट, कद्दू के बीज, अलसी के बीज, नट्स (विशेषकर ब्राजील नट्स, काजू और बादाम), साबुत अनाज, एवोकाडो, फलियां, पालक और केला जैसी चीजें सहायक हो सकती हैं। 

best food and nutrients for ear health
खीरा में होता है पोटैशियम - फोटो : Pixabay

पोटैशियम
ऐसा माना जाता है कि आंतरिक कान में तरल पदार्थ की कमी के कारण सुनाई देने से संबंधित समस्या हो सकती है, पोटेशियम शरीर में तरल पदार्थ को नियंत्रित करने के साथ इस समस्या से सुरक्षा देने में सहायक माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोटेशियम के स्तर में गिरावट आने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। इसके लिए खीरा, मशरूम, शकरकंद, आलू, अंडे, केला, खुबानी, खरबूजा, संतरा, मटर, पालक, नारियल, तरबूज जैसी चीजें सहायक हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best food and nutrients for ear health
स्प्राउट्स है सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

फोलेट
रक्त का सही परिसंचरण कानों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और फोलेट शरीर में परिसंचरण को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आहार में पर्याप्त मात्रा में फोलेट युक्त चीजों को शामिल करने से कानों की समस्या को कम किया जा सकता है। ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पालक, ब्रोकली, मटर, छोले, साबुत अनाज, नींबू, खरबूजे, केले, अंडे, मूंगफली और सूरजमुखी के बीज को फोलेट का अच्छा स्रोत माना जाता है।

विज्ञापन
best food and nutrients for ear health
जिंक वाले आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

जिंक
कोशिकाओं की वृद्धि में मदद करने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में जिंक का सेवन फायदेमंद होता है। कानों को संक्रमण से सुरक्षित रखने में जिंक का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। पर्याप्त मात्रा में जिंक का सेवन करने से टिनिटस और प्रेस्बीक्यूसिस होने की आशंक कम हो जाती है। डार्क चॉकलेट, दलिया, दही, बीन्स, दाल, मूंगफली, काजू, झींगा मछली, मशरूम, पालक, लहसुन को जिंक का अच्छा स्रोत माना जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed