फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: वजन घटाने से लेकर आपको स्वस्थ रखने तक के लिए कौन सा डाइट प्लान सबसे अच्छा? मिल गया जवाब

Thu, 06 Jul 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jul 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
best diet plan for weight loss, what to eat to lose weight fast without exercise in hindi
वजन कम करने के लिए डाइट प्लान - फोटो : getty images

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की सलाह देते हैं। वजन घटाने से लेकर डायबिटीज-हृदय रोग जैसी क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने तक में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। जिन लोगों का वजन बढ़ जाता है वो इसे कम करने के लिए कई प्रकार के डाइट प्लान को अपनाना शुरू कर देते हैं। 



डैश डाइट, गोलो डाइट आदि इन दिनों काफी चर्चा में है, पर कौन सा आपके लिए सबसे फायदेमंद हो सकता है? किस डाइट प्लान को अपनाने से आप संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं? 

इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्पष्ट कहते हैं, डाइट प्लान को लेकर अक्सर लोगों के मन में यह सवाल बना रहता है कि हमारे लिए सबसे फायदेमंद कौन सा है? इसका सीधा जवाब है- 'दियर इज नो वन साइज फिट फॉर ऑल' मतलब सभी लोगों के लिए कौन सा डाइट प्लान सबसे बेहतर है ये निर्धारित नहीं किया जा सकता है। हर व्यक्ति के शरीर की आवश्यकता, उम्र, स्वास्थ्य के आधार पर यह अलग-अलग होती है।

best diet plan for weight loss, what to eat to lose weight fast without exercise in hindi
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

हर किसी के डाइट की जरूरत अलग

कौन सा डाइट प्लान आपके लिए सबसे बेहतर है, इसे समझने के लिए अमेरिका में अध्ययन किया गया। कई स्तर पर किए गए शोध में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने कहा- हमें किसी के देखा-देखी कोई भी डाइट प्लान कभी भी नहीं शुरू करना चाहिए। जरूरी नहीं है कि हमारे परिवार में ही अगर किसी को किसी खास प्लान से लाभ मिल रहा है तो आपको भी उससे फायदा होगा। हर व्यक्ति की अपनी खाद्य आवश्यकता अलग-अलग होती है। 

best diet plan for weight loss, what to eat to lose weight fast without exercise in hindi
वजन कम करने के डाइट - फोटो : iStock

किस तरह के आहार का करें चयन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आपके लिए सबसे अच्छा आहार वह है जो आपकी व्यक्तिगत जरूरतों और स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करता है। यह वास्तव में आपके लिए बिल्कुल फायेदमंद नहीं है अगर हम आपको ऐसी चीजें खाने के लिए कहें जिन्हें आप खाना पसंद नहीं करते हैं। ज्यादातर डाइट प्लान के साथ यही दिक्कत है, हमें न चाहते हुए भी कई चीजों का सेवन करना पड़ता है। पर वास्तव में अगर आपका मन संतुष्ट नहीं है तो आपको लाभ मिल ही नहीं सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best diet plan for weight loss, what to eat to lose weight fast without exercise in hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन को कैसे कम करें?

अगर आप किसी डाइट प्लान का पालन भी करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले अपने सेहत की जांच कराएं और उसी के आधार पर डॉक्टर की सलाह पर ही डाइट प्लान को अपनाएं। जहां तक बात स्वस्थ वजन बनाने की है, सुनिश्चित करें कि आपको आहार से तीन मुख्य मैक्रोन्यूट्रिएंट्स- प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट, संतुलित रूप से मिले।

आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं, प्रोसेस्ड, जंक-फास्ट फूड का सेवन कम करें। इन बातों का ध्यान रखकर आप वजन कम कर सकते हैं। अमूमन सभी डाइट प्लान में इन्हीं बातों पर जोर दिया जाता रहा है।

विज्ञापन
best diet plan for weight loss, what to eat to lose weight fast without exercise in hindi
पेट कम करने के उपाय - फोटो : Pixabay

बेली फैट कम करने के लिए डाइट?

दुर्भाग्य से, ऐसा कोई भोजन नहीं है जो पेट की चर्बी को दूर कर सके। सामान्य तौर पर, खाने की वह आदतें जो समग्र रूप से वजन कम करती हैं वह पेट की चर्बी घटाने में भी मदद कर सकती हैं। लो शुगर, लो फैट वाली चीजों को आहार का हिस्सा बनाएं। अच्छे प्रोटीन स्रोत, साबुत अनाज और अनसेचुरेटेड फैट वाला भोजन करें।

शरीर को फिट रखने के लिए सबसे बड़ा मूल मंत्र है- आप रोज जितनी कैलोरी ले रहे हैं, उससे अधिक बर्न करें। ये न सिर्फ वजन घटाने में लाभकारी है साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने में भी इससे लाभ पाया जा सकता है।



----------------
स्रोत और संदर्भ
Eating for a Healthy Weight


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed