वजन कम करना मौजूदा समय में किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं है। इसके लिए लोग कई प्रकार के प्रयास करते रहते हैं। भोजन में बदलाव के साथ अधिक व्यायाम जैसे उपाय काफी चलन में रहे हैं, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सही आहार का चयन करें। लाइफस्टाइल में गड़बड़ी से ज्यादा, आहार का सही चयन न करना वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
GOLO Diet: वजन कम करने के लिए इस डाइट प्लान को शोधकर्ताओं ने पाया असरदार, मेटाबॉलिज्म में भी देखा गया सुधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलो डाइट प्लान के बारे में जानिए
गोलो डाइट प्लान पिछले कुछ वर्षों में फ़ैड आहार की दुनिया में धूम मचा रहा है। इस डाइट प्लान में मुख्यरूप से दैनिक कैलोरी सेवन को 1,300 से 1,500 तक कम करने के साथ डाइट्री सप्लीमेंट- 'रिलीज' के सेवन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इसका लक्ष्य मेटाबॉलिक स्वास्थ्य में सुधार करना और ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ पूरे दिन पेट भरा रखना होता है।
आहार और पोषण विशेषज्ञ ब्रिटनी ल्यूबेक कहती हैं, यह डाइट प्लान से हमारे शरीर को एकत्रित वसा को संसाधित करने, मेटाबॉलिज्म को ठीक करने और अस्वास्थ्यकर आहार के कारण शरीर में हुई दिक्कतों को ठीक करने में भी फायदा मिल सकता है।
गोलो डाइट प्लान में किन चीजों के सेवन पर दिया जाता है ध्यान
गोलो डाइट प्लान, वजन घटाने में सहायता के लिए 'रिलीज' सप्लीमेंट लेने के साथ आहार में कुछ चीजों को शामिल करने पर जोर देती है।
- पशु आधारित प्रोटीन
- अंडे, दूध, पनीर और दही
- ताजा फल-हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, तोरी और केल।
- नारियल तेल, ऑलिव ऑयल, चिया सीड्स, अलसी के बीज जैसी स्वस्थ वसा वाली चीजें।
- बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता और मूंगफली जैसे मेवे।
- आलू, शकरकंद और स्क्वैश सहित अन्य सब्जियां।
- साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, दलिया और क्विनोआ।
गोलो डाइट के फायदे और नुकसान
गोलो डाइट, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से परहेज करते हुए स्वस्थ-पौष्टिक चीजों के सेवन को बढ़ावा देता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन में प्रकाशित 2022 के एक अध्ययन के अनुसार, मुख्यरूप से प्लांट बेस्ड चीजें होने के कारण यह हृदय रोग, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकती है। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से परहेज करने से वजन को कम करने में विशेष लाभ हो सकता है।
हालांकि इस डाइट प्लान में कैलोरी इंटेक की मात्रा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस डाइट प्लान में प्रतिदिन केवल 1,300 से 1,500 कैलोरी लेने की आवश्यकता होती है, जोकि अधिकांश वयस्कों के लिए असुरक्षित है। वहीं इस डाइट प्लान में जिस रिलीज सप्लीमेंट के सेवन को बढ़ावा देने की बात की जा रही है, वह वजन कम करने में कितनी लाभकारी है इसको प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त शोध नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी डाइट प्लान को आहार में शामिल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
----------------
स्रोत और संदर्भ
GOLO For Life Plan
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।