फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Oil: खाने के लिए जानिए कौन सा तेल फायदेमंद और कौन सा नुकसानदायक? ये गलती तो बिल्कुल न करें

Sat, 17 Aug 2024 07:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Aug 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
best and worst cooking oils know olive oil benefits for health in hindi
कौन से तेल का सेवन फायदेमंद? - फोटो : istock

शरीर को निरोगी रखने के लिए आहार और दिनचर्या दोनों को ठीक रखना बहुत आवश्यक है। इसके लिए भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों-साग, विटामिन्स और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। पर सिर्फ इतना ही पर्याप्त नहीं है, क्योंकि कई अध्ययनों में पाया गया है कि हम खाने के लिए किस तेल का इस्तेमाल करते हैं इसका भी सेहत पर सीधा असर होता है। क्या आप जिस तेल का सेवन करते हैं वो फायदेमंद है?



अगर आप खाना पकाने के लिए स्वस्थ तेल की तलाश में हैं, तो सबसे पहले ध्यान देना जरूरी है कि इसमें स्वस्थ वसा की मात्रा कितनी है? इसके अलावा कहीं इस तेल से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का खतरा तो नहीं बढ़ेगा?

आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा तेल फायदेमंद है और कौन सा नुकसानदायक?

best and worst cooking oils know olive oil benefits for health in hindi
स्वस्थ तेल का करें चयन - फोटो : freepik.com

तेलों का सही चयन क्यों जरूरी है?

खाने के लिए स्वस्थ तेल का चयन जरूरी है, क्योंकि ये आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है।

जब खाना पकाने के तेल को गर्म किया जाता है, तो एक समय पर वे स्मोक पॉइंट पर पहुंच जाते हैं। ये वह तापमान है जिस पर तेल का ब्रेक डाउन होने लग जाता है। इस स्थिति में इसका ऑक्सीकरण शुरू हो जाता है और फ्री रेडिकल्स रिलीज होते हैं। इसके कारण सेलुलर डैमेज होने और कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा हो सकता है। इसके अलावा, स्मोक पॉइंट पर पहुंचने पर तेल एक्रोलिन नामक पदार्थ छोड़ते हैं। एक्रोलिन आपके फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकता है।

best and worst cooking oils know olive oil benefits for health in hindi
ऑलिव ऑयल के फायदे - फोटो : istock

कौन सा तेल सेहत के लिए फायदेमंद?

कई अध्ययनों में पाया गया है कि खाने के लिए ऑलिव ऑयल को प्रयोग में लाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। 

ऑलिव ऑयल विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है जिसे ओलिक एसिड कहा जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि ओलिक एसिड में एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं।

अध्ययनों से पता चला है कि एवोकाडो ऑयल भी सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद यौगिक मेटाबॉलिज्म संबंधी बीमारियों को रोकने और लिवर डैमेज के खतरे को कम करने में फायदेमंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best and worst cooking oils know olive oil benefits for health in hindi
रिफाइंड तेल के नुकसान - फोटो : istock

इन तेलों से बना लें दूरी

कुछ प्रकार के तेलों को सेहत के लिए नुकसानदायक प्रभावों वाला पाया गया है। अत्यधिक रिफाइन ऑयल को तैयार करने की प्रक्रिया उनके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी प्रभावों को कम कर देती है। इस वजह से रिफाइन ऑयल्स का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा उन तेलों से भी बचना चाहिए जिनका स्मोकिंग प्वाइंट काफी कम होता है जैसे फ्लैक्स सीड ऑयल। इन्हें गर्म करने से फ्री रेडिकल्स रिलीज होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
best and worst cooking oils know olive oil benefits for health in hindi
तेलों का सावधानी से करें चयन - फोटो : freepik.com

इस तरह की गलती से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, तेलों के इस्तेमाल को लेकर इस बात का भी ध्यान रखें कि एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इस्तेमाल किए गए बचे तेल में ट्रांस फैट का अनुपात बढ़ जाता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। तेल को दोबारा गर्म करने पर शरीर में एलडीएल (बैड कोलेस्ट्रॉल) का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है जिससे स्ट्रोक या सीने में दर्द होने का जोखिम हो सकता है।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed