फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों की सलाह: यह एक साधारण सा अभ्यास संपूर्ण फिटनेस की है गारंटी, हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी

Sat, 02 Apr 2022 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
benefits of walking for physical and mental health, how walking control weight and blood pressure
शरीर को फिट रखने के लिए वॉक करें - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग-व्यायाम की सलाह दी जाती है। व्यायाम, शारीरिक निष्क्रियता को दूर करने, रक्त के संचार को बढ़ाने, मांसपेशियों-तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने और शरीर को अलर्ट रखने में मदद करते हैं। नियमित व्यायाम की आदत आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बचाने में मदद कर सकती है। हालांकि समय के अभाव और अधिक काम के कारण लोगों के लिए रोजाना व्यायाम के लिए समय निकाल पाना थोड़ा कठिन हो जाता है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, विशेषज्ञों ने एक ऐसे साधारण से अभ्यास के बारे में बताया है जो आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह से फिट रखने में काफी मददगार हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बस रोजाना वॉक करने को ही अगर आप दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं तो इसे संपूर्ण फिटनेस के लिए काफी कारगर माना जा सकता है। पैदल चलना एक बहुमुखी व्यायाम है, जिसका बिना कोई अतिरिक्त प्रयास किए अभ्यास किया जा सकता है। आइए जानते हैं यह साधारण सा अभ्यास आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है?

benefits of walking for physical and mental health, how walking control weight and blood pressure
वॉक करने से क्या लाभ हैं? - फोटो : iStock

रोजाना कितनी देर करना चाहिए वॉक?
वर्तमान परिदृश्य काफी हद तक तकनीकी से घिरी हुई है, ऐसे में आप स्मार्ट वॉच या स्मार्ट फोन में अपने फिटनेस की जरूरतों के हिसाब से टाइम सेट करके इसे ट्रैक कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन पांच हजार कदम चलने का लक्ष्य बनाना चाहिए। हालांकि यह डेटा आपकी स्वास्थ्य पर निर्भर करता है, जिन लोगों को गठिया या अन्य समस्याएं है उनके लिए इतना चलना कठिन हो सकता है।

benefits of walking for physical and mental health, how walking control weight and blood pressure
वॉक करने से शारीरिक स्वास्थ्य में होता है सुधार - फोटो : Pixabay

वॉक करने से शारीरिक लाभ
अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि नियमित वॉकिंग की आदत आपके शारीरिक स्वास्थ्य में काफी सुधार कर सकती है। इसके लिए तेज-तेज चलने की आदत डालें। वजन को नियंत्रित बनाए रखने से लेकर शरीर की चर्बी कम करने, हृदय रोग, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, कैंसर और टाइप-2 डायबिटीज सहित विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों की रोकथाम में इस अभ्यास से आपको लाभ मिल सकता है। सिर्फ वॉक करने से ही शरीर की सभी बड़ी मांसपेशियों के समूह का अभ्यास हो जाता है। यह बेहतर ऊर्जा स्तर बनाए रखने में भी आपके लिए काफी मददगार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of walking for physical and mental health, how walking control weight and blood pressure
तनाव कम करने के लिए वॉक करें - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद
व्यायाम के लाभ केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं हैं, इसका मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। वॉक करने की आदत तनाव का स्तर कम करने, मनोदशा में सुधार, अनुभूति, स्मृति और नींद की गुणवत्ता को बेहतर करने के साथ सोचने की क्षमता को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से पार्क में वॉक करते हैं उनमें अवसाद का खतरा कम होता है।

विज्ञापन
benefits of walking for physical and mental health, how walking control weight and blood pressure
पैदल चलने की बनाएं आदत - फोटो : Pixabay

स्वभाव में होता है सुधार
वॉक करने के दौरान आप लोगों से मिलते हैं। दोस्तों के समूह, बच्चों और पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होते हैं। सामाजिक संपर्क बढ़ने को स्वस्थ मानसिकता के लिए आवश्यक माना जाता है। लोगों से मिलना, अपने सुख-दुख बांटना, बातें करना इंसान के स्वभाव में सुधार करने के लिए जरूरी है। इन आदतों का मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर होता है। जो लोग अपने आप में खोए रहते हैं उनमें तनाव-चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed