फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: एक महीने तक रोजाना कीजिए इस वेजिटेबल जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगे तमाम फायदे

Fri, 12 Nov 2021 11:30 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 12 Nov 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
benefits of vegetable juice for weight loss and overall health
वेजिटेबल जूस पीना है फायदेमंद - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण ने लोगों की सेहत पर बहुत ही बुरा असर डाला, वहीं इस बीच डेंगू के संक्रमण ने दिक्कतों को और भी बढ़ा दिया है। इन दोनों बीमारियों में एक चीज कॉमन है- कमजोर इम्यूनिटी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है, उन्हें कोरोना और डेंगू जैसे तमाम तरह के अन्य संक्रमणों का खतरा भी अधिक होता है। डॉक्टरों के मुताबिक हम अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल करके बड़ी आसानी से इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। सब्जियों के जूस का सेवन करना ऐसे तमाम खतरों से आपको सुरक्षित रख सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना वेजिटेबल जूस का सेवन करके न सिर्फ आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रख सकते हैं, साथ ही यह कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ फायदेमंद वेजिटेबल जूस के बारे में जानते हैं। 

benefits of vegetable juice for weight loss and overall health
सब्जियों के जूस - फोटो : Pixabay

वेजिटेबल जूस के क्या फायदे हैं?
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना तमाम तरह की सब्जियों के जूस का सेवन करने से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। लौकी, गाजर, चुकंदर, करेला और पालक जैसी सब्जियों के मिक्स जूस का सेवन करने से आंत साफ रहता है, जिससे पाचन की समस्या दूर होती है। इसके अलावा यह सभी सब्जियां शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती हैं।

benefits of vegetable juice for weight loss and overall health
वेजिटेबल जूस के फायदे - फोटो : pexels

गाजर और चुकंदर का जूस
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दियों के इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां और फल उपलब्ध होते हैं, जिनका सेवन काफी लाभदायक माना जाता है। चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन शरीर के लिए आवश्य पोषक तत्वों की पूर्ति करने के साथ इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इनमें मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हृदय, किडनी और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of vegetable juice for weight loss and overall health
चुकंदर का जूस है फायदेमंद - फोटो : Pixabay

क्या हैं गाजर और चुकंदर के जूस के फायदे?
गाजर और चुकंदर, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। चुकंदर, आयरन और विटामिन-सी से भरपूर होता है जबकि गाजर को विटामिन-ए और सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इनके जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है, साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, प्रतिरक्षा कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से सुरक्षित करते हैं। सर्दियों में इस तरह के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
benefits of vegetable juice for weight loss and overall health
सेहत के लिए फायदेमंद जूस - फोटो : pixabay
इन सब्जियों के जूस भी हैं फायदेमंद
वेजिटेबल जूस के लिए आप लौकी, पालक, आंवला, अदरक जैसी चीजों को भी शामिल कर सकते हैं। अदरक, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जबकि लौकी में मौजूद पोषकता पेट और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आवश्यकतानुसार नमक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed