स्विमिंग न सिर्फ मूड को फ्रेश करती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद होती है। स्वीमिंग करने से एक तरह से पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। जिससे हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। कहते हैं कि स्विमिंग एक ऐसा व्यायाम है, जो आपको तरोताजा रखते हुए आपके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। जब भी आपको तनाव हो, बेझिझक स्विमिंग कीजिए। यह आपको शरीर और दिमाग दोनों से तरोताजा बना देता है। तो चलिए जानते हैं स्विमिंग करन के फायदे जिन्हें जानने के बाद आप भी करने लगेंगे स्विमिंग...
मोटापा करना है कम तो जरूर करें ये काम, मिलेंगे शरीर को बहुत से फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्विमिंग करने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। रोज नियमित रुप से कम से कम आधा घंटा स्वीमिंग करने से हार्ट अटैक पड़ने का खतरा कई प्रतिशत तक कम हो जाता है। लेकिन जिन लोगों के पहले से हार्ट से संबंधित परेशानी है उसे स्विमिंग करने से पहले एकबार डाक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए।
- शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है गुड और बेड, इसलिए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बैलंस होना बहुत जरुरी रहता है। रोजाना स्विमिंग करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
स्विमिंग करने से हाई ब्लड प्रेशर में भी फायदा होता है। स्विमिंग करने से शरीर के जोड़ भी मजबूत होते हैं, जिससे गठिया और जोड़ो के दर्द जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। स्विमिंग करने से आगे जाकर गठिया होने की संभावना कम हो जाती है। स्विमिंग करने से पूरे शरीर में लचीलापन आता है।
स्विमिंग करने से प्रेगनेंसी के लिए शरीर मजबूत बनता है। जिससे बच्चे का भार रोकने के लिए शरीर तैयार रहता है। इससे रीढ़ की हड्डी भी मजबूत बनती है, साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली परेशानियों में भी फायदा मिलता है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को योग्य ट्रेनर की देखरेख या डॉक्टर की सलाह से ही स्विमिंग करनी चाहिए।
नोट: यह खबर मात्र सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए है। आप कोई भी काम करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।