फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्याज के फायदे कर देंगे आपको हैरान, कैंसर में भी आ सकता है काम

Fri, 08 Jan 2021 06:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 08 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Benefits of onion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम जो भी भोजन करते हैं उसके लिए वैसे तो सभी चीजें बेहद जरूरी होती हैं, लेकिन बात जब प्याज की आती है तो ये काफी जरूरी हो जाता है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने से लेकर सलाद की प्लेट में जगह बनाने तक, प्याज सभी जगह काफी जरूरी होता है। प्याज के पराठे, प्याज की सब्जी और भी नाजाने हम प्याज का सेवन किन-किन तरीकों से करते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ये प्याज हमारे शरीर को कितने फायदे देता है। खासकर सर्दियों में प्याज के सेवन से हमें कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Benefits of onion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

किसी भी मौसम में होने वाले संक्रमण से बचाने में प्याज आपकी मदद कर सकता है। प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से सर्दियों में इसके सेवन से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। यही नहीं, सर्दियों में सबसे ज्यादा समस्या सर्दी-खांसी, बुखार, कान का दर्द, त्वचा की परेशानी रहती है। लेकिन अगर आप प्याज का सेवन करते हैं, तो आपको इन सब में राहत मिल सकती है।

Benefits of onion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा स्तन कैंसर से होता है, जिसके बारे में कई महिलाओं को तो शुरुआत में पता तक नहीं चल पाता। लेकिन बाद में ये बीमारी विकराल रूप धारण कर लेती है। ऐसे में अगर प्याज का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। साल 2008 से लेकर 2014 के बीच एक अध्ययन किया गया, जिसमें पाया गया कि जिन महिलाओं ने प्याज का सेवन किया उनमें स्तर कैंसर का खतरा कम हुआ। इसलिए प्याज खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of onion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

प्याज हमारे शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है, क्योंकि प्याज की तासीर गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन काफी किया जाता है, ताकि शरीर को गर्माहाट मिल सके। यही नहीं, हमारे दांतों की देखभाल करने में भी प्याज काफी मदद कर सकता है। अगर कच्चे प्याज को चबाया जाए, तो मुंह के स्वाद को संतुलित करते हुए ये मसूड़ों के संक्रमण और मुंह के रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है और जब हमारे मसूड़े ठीक रहेंगे तो हमारे दांत भी ठीक रहेंगे।

विज्ञापन
Benefits of onion
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्याज को हमारे पाचन के लिए और वजन घटाने में भी काफी मददगार माना जाता है। इसमें फाइबर और प्री-बायोटिक्स का एक बड़ा स्त्रोत है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। लाल प्याज में क्वेरसोटिन नाम के एक फ्लेवोनॉइड होता है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा के संचय को रोकने में मदद करता है। ये फ्लेवोनॉइड चयापचय दर को बढ़ाता है। इसलिए प्याज का सेवन करना हमारे शरीर के लिए फायेदमंद हो सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed