फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में करें अदरक का सेवन, इन 6 समस्याओं से मिलेगी राहत

Mon, 30 Nov 2020 02:29 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 30 Nov 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
benefits of ginger in winter season keeps you fit and  healthy
अदरक बहुत सारी समस्याओं का एक समाधान है - फोटो : file photo

अदरक एक ऐसी औषधी है जिसे रोज़ाना हम किसी न किसी रूप में भोजन में शामिल करते हैं। गर्मियों में अदरक का अधिक सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन सर्दियों में ऐसा कुछ नहीं होता है। अदरक की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में हमारे शरीर को गर्माहट की आवश्यकता तो होती ही है। सर्दियों में कई लोगों के शरीर में बहुत अधिक सुस्ती बनी रहती है, जिस वजह से वे कोई काम नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए भी अदरक बहुत गुणकारी होती है। अदरक बहुत सारी समस्याओं का एक इलाज है। यह कई बीमारियों को दूर करने में कारगर है। सर्दियों में प्रतिदिन अदरक की चाय पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं अदरक के औषधीय गुण और उससे दूर होने वाली बीमारियां।

 

 

 

  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

 

 

benefits of ginger in winter season keeps you fit and  healthy
अदरक से शरीर को मिलता है विटामीन बी6 - फोटो : pixabay

थकान
ज़्यादातर लोगों को सुबह उठते ही सर भारी, उबकाई या मिथली जैसी समस्या की शिकायत होती है। सर्दियों में तो कई सारे लोग आलस्य और थकान के कारण कुछ कर ही नहीं पाते हैं। खासकर गर्भवती महिलाओं में ये परेशानी ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में अदरक का सेवन करने से शरीर को विटामिन बी6 मिलता है जो सुबह होने वाली थकावट, सरदर्द और मिथली से राहत पहुंचाता है और शरीर में दिनभर चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। 

benefits of ginger in winter season keeps you fit and  healthy
हर तरह की एलर्जी ठीक करता है अदरक - फोटो : social media

एलर्जी 
अमूमन लोगों को धूल, मिट्टी या अशुद्ध हवा से एलर्जी होती है। सर्दी-जुकाम जैसी एलर्जी को दूर करने के लिए अदरक बेहद मददगार साबित हो सकती है। इसमें मौजूद एंटी- हेस्टामाइन एलर्जी के असर को दूर करने में मदद करता है। इसलिए यदि सर्दी के मौसम में अचानक सी बहुत सारी छींक आने लगे तो घबराए नहीं बस भोजन में किसी भी तरह से थोड़ी अदरक को शामिल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of ginger in winter season keeps you fit and  healthy
पाचनतंत्र संबंधी समस्या नहीं होती है - फोटो : pixa

पाचनतंत्र 
जिन लोगों को पाचनतंत्र संबंधी समस्या होती है, उन्हें तो अवश्य यह लाभकारी उपाय करना चाहिए। यह पित्ताशय से बाइल जूस के उत्पादन को उत्तेजित कर पाचन प्रक्रिया को बढ़ाता है। इससे पाचन सही रहता है। इसका नियमित सेवन करने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है और पेट से संबंधी कोई समस्या नहीं होती। 

विज्ञापन
benefits of ginger in winter season keeps you fit and  healthy
कैंसर का इलाज अदरक से संभव है - फोटो : file photo

कैंसर 
अदरक बड़ी बीमारियों के इलाज में भी बहुत सहायक है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज भी इससे संभव है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को खत्म कर कैंसर को फैलने से रोकता है। ख़ासतौर पर फेफड़े, अग्रागम (प्रोस्टेट), गर्भाशय और स्तन कैंसर में महिलाओं को अदरक का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed