फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: पाचन-आर्थराइटिस में बहुत लाभकारी है ब्रोमेलैन एंजाइम, ये फल है इसका एकमात्र स्रोत, जरूर करिए सेवन

Tue, 26 Mar 2024 06:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Mar 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
benefits of bromelain enzyme What are the best sources of bromelain in hindi
आर्थराइटिस की समस्या की पहचान - फोटो : istock

हमारे शरीर के सभी अंग ठीक तरीके से काम करते रहें इसके लिए जरूरी है कि आहार के माध्यम से आप नियमित रूप से पौष्टिक चीजों का सेवन करें। अध्ययनकर्ता बताते हैं, भारतीय आहार में शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, मतलब आप अगर डाइट को ठीक रख लेते हैं तो ये कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षा देने वाला कारगर तरीका हो सकता है। आहार में सुधार करके हृदय रोग-डायबिटीज सहित कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा कम कर सकते हैं।



डाइटीशियन कहते हैं, हम सभी तमाम प्रकार के विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों की तो चर्चा कर लेते हैं, पर ब्रोमेलैन एंजाइम और इससे होने वाले फायदों से ज्यादातर लोग अनजान हैं। शरीर की इंफ्लामेटरी समस्याओं को ठीक करने लिए कई शोध में इसके लाभ का जिक्र मिलता है।

आप आहार के माध्यम से इसे आसानी से प्राप्त भी कर सकते हैं। 

benefits of bromelain enzyme What are the best sources of bromelain in hindi
अनानास में होता है ब्रोमेलैन - फोटो : istock

ब्रोमेलैन से पाचन में लाभ

अध्ययनों में पाया गया है कि अनानास, ब्रोमेलैन का एकमात्र ज्ञात खाद्य स्रोत है। ये प्रोटीन को पचाने वाले महत्वपूर्ण एंजाइमों में से है। आपके शरीर में, ब्रोमेलैन भोजन को पचाने और उसे अवशोषित करना आसान बनाता है। इतना ही नहीं शरीर में होने वाली इंफ्लामेटरी समस्याओं के लिए भी ब्रोमेलैन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर क्रोनिक बीमरियों के लिए इंफ्लामेशन को प्रमुख कारण माना जाता है, ब्रोमेलैन इन दिक्कतों को कम कर सकता है।

benefits of bromelain enzyme What are the best sources of bromelain in hindi
अनानास खाने के फायदे - फोटो : PIXABAY

कई प्रकार की दवाओं में होता है इसका इस्तेमाल

शोधकर्ता बताते हैं, ब्रोमेलैन का उपयोग अक्सर टेंडिनिटिस (मांसपेशियों की समस्या) मोच और खिंचाव और अन्य छोटी मांसपेशियों की चोट से होने वाली सूजन को कम करने के लिए किया जाता रहा है। दांत, नाक और पैर की सर्जरी कराने वाले लोगों के अध्ययन में पाया गया कि ब्रोमेलैन से सूजन कम करने में लाभ पाया जा सकता है। यूरोप में, ब्रोमेलैन का उपयोग कान, नाक और गले की सर्जरी या आघात के इलाज के लिए किया जाता है।

अनानास को आहार का हिस्सा बनाकर इससे संबंधित कई तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of bromelain enzyme What are the best sources of bromelain in hindi
आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : istock

जोड़ों की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी

शोध में पाया गया है कि आहार में अनानास को शामिल करके आर्थराइटिस जैसे जोड़ों के दर्द-सूजन की समस्या में विशेष लाभ मिल सकता है। ब्रोमेलैन सूजन को कम करता है, इसे ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान लोगों के लिए भी फायदेमंद पाया गया है। दर्द से राहत पाने और जोड़ों के कार्य में सुधार करने के लिए अनानास के सेवन को बहुत फायदेमंद हो सकता है। अनानास में मैंगनीज भी होता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। 

विज्ञापन
benefits of bromelain enzyme What are the best sources of bromelain in hindi
अनानास के फायदे - फोटो : Pixabay

 मैगनीज भी हड्डियों के लिए जरूरी

अनानास को जिन पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है, मैगनीज भी उनमें से एक है। भोजन के मेटाबॉलिज्म से लेकर, रक्त का थक्का बनाने और हड्डियों को स्वस्थ रखने में इस खनिज की आवश्यक भूमिका होती है। एक कप अनानास से आपकी प्रतिदिन की आवश्यकता का आधे से अधिक मैंगनीज प्राप्त हो सकता है। मैगनीज हड्डियों के घनत्व को ठीक रखने, इसे मजबूती देने के लिए भी आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है।


---------------
स्रोत और संदर्भ
Bromelain as a Treatment for Osteoarthritis: a Review of Clinical Studies


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed