फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ben Stokes: सेहत में सुधार के लिए बेन स्टोक्स ने छोड़ी ये आदत, स्वस्थ रहना है तो आप भी गांठ बांध लीजिए ये बात

Mon, 19 May 2025 09:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 May 2025 09:10 PM IST
सार

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी सेहत में सुधार करने के लिए शराब छोड़ दिया है। 2 जनवरी से शराब नहीं पी। आइए जानते हैं कि शराब क्यों नुकसानदायक है और इसे छोड़ने से क्या लाभ होते हैं?

विज्ञापन
Ben Stokes quits alcohol to aid hamstring injury rehabilitation know how alcohol affects your body
बेन स्टोक्स ने छोड़ दी शराब - फोटो : ANI

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी सेहत में सुधार के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एशेज श्रृंखला के लिए फिट रहने और सेहत में सुधार के लिए उन्होंने रिहैबिलिटेशन के दौरान शराब पीना बंद कर दिया है।



तेजतर्रार क्रिकेटर ने कहा कि इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने शराब से दूरी बना ली थी, 2 जनवरी से बिल्कुल भी शराब नहीं पी।  विशेषज्ञों ने कहा कि शराब छोड़ने से रिकवरी अच्छी होती है और सेहत में भी सुधार होता है।

स्टोक्स गुरुवार को ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट में वापसी करने भी अब तैयार हैं।

दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को लाइफस्टाइल की जिन गड़बड़ आदतों से दूरी बनाने की सलाह देते रहे हैं, शराब और धूम्रपान उनमें प्रमुख है। शराब पीने की आदत न सिर्फ आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों यहां तक कि कैंसर का शिकार बना सकती है, साथ ही ये बीमारियों से रिकवरी में भी समस्या उत्पन्न करती है।

Ben Stokes quits alcohol to aid hamstring injury rehabilitation know how alcohol affects your body
शराब के हो सकते हैं कई नुकसान - फोटो : Freepik.com

शराब पीने से क्या दिक्कतें होती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शराब के सेवन से कई तरह के अल्पकालिक और दीर्घकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कई अध्ययन इस बात को प्रमाणित करते हैं कि जो लोग शराब पीते हैं उनमें लिवर डैमेज होने-लिवर कैंसर, हृदय रोग सहित कई अन्य प्रकार के कैंसर का जोखिम अधिक होता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी शराब के दुष्प्रभाव देखे जाते हैं। ये आदत स्ट्रेस-एंग्जाइटी और कुछ स्थितियों में अवसाद के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।

Ben Stokes quits alcohol to aid hamstring injury rehabilitation know how alcohol affects your body
शराब के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

शराब छोड़ने से क्या होता है?

अमेरिकन बोर्ड ऑफ ओबेसिटी मेडिसिन की मेडिकल डायरेक्टर रेखा बी. कुमार ने एक रिपोर्ट में बताया कि अगर आप शराब पीने से 30 दिन का भी ब्रेक ले लेते हैं तो इससे कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इसका सबसे बड़ा लाभ ये है कि आपमें कई प्रकार के कैंसर और हृदय रोगों का जोखिम कम हो सकता है। आप बेहतर नींद का भी अनुभव करने लगते हैं।

शराब छोड़कर सेहत को ठीक करने के लिए कई हिस्सों में "ड्राई जनवरी" मनाया जाता है। इसमें छुट्टियों के मौसम के बाद खुद को फिर से तरोताजा करने के लिए लोग एक महीने तक शराब पीना बंद कर देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ben Stokes quits alcohol to aid hamstring injury rehabilitation know how alcohol affects your body
शराब के नुकसान - फोटो : Freepik.com

थोड़ी मात्रा में भी शराब पीना सुरक्षित नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि शराब का सेवन किसी भी स्तर (थोड़ी मात्रा भी) पर मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं है। सभी लोगों को इस खतरनाक आदत से बचना चाहिए। अगर आप शराब पीते हैं और इसे अभी से छोड़ने का निश्चय कर लेते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में लाभ दिखने शुरू हो जाते हैं।

शराब पीने वालों में समय के साथ लिवर सिरोसिस का खतरा रहता है। अध्ययनों में पाया गया है कि शराब छोड़ने के कुछ ही दिनों के बाद आपका लिवर फिर से ठीक होने की प्रक्रिया में आ जाता है।

विज्ञापन
Ben Stokes quits alcohol to aid hamstring injury rehabilitation know how alcohol affects your body
शराब छोड़ने के क्या फायदे होते हैं? - फोटो : Freepik.com

शराब छोड़ने के इन फायदों को भी जानिए

  • शराब छोड़ने के एक महीने के भीतर कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होने लगता है, जिसे हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है।
  • आपमें पेट-लिवर, ब्रेस्ट और कोलन कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
  • शराब पीने से वजन बढ़ने का जोखिम रहता है, जब आप इसे छोड़ते हैं तो कुछ ही महीनों में आपका वजन फिर से सामान्य होने लग जाता है।
  • शराब छोड़ने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आने लगता है।
  • शराब कई दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है। ऐसे में तेज रिकवरी के लिए भी शराब से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed