फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basil Leaves: तुलसी के पत्तों के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, दूर हो सकती हैं कई बीमारियां

Wed, 15 May 2024 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 May 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
Basil Leaves Benefits Tulsi ke patte ko khane ke fayde
तुलसी के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

Tulsi Leaves Benefits in Hindi: आमतौर पर लोग अपने आहार में दाल, रोटी, चावल, सब्जी, सलाद जैसी चीजें शामिल करते हैं। ये चीजें भूख मिटाने के अलावा शरीर को फायदा भी पहुंचाती हैं। अगर स्वस्थ रहना है तो एक हेल्दी आहार का सेवन करना जरूरी हो जाता है। ठीक इसी तरह अगर आप चाहें तो आप रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि, इंसानी शरीर के लिए किसी संजीवनी से कम नजर नहीं आती। आज भी आयुर्वेद में कई दवाओं को बनाने के लिए तुलसी का इस्तेमाल होता है। तो चलिए जानते हैं तुलसी का सेवन करने से क्या लाभ मिल सकता है...

Basil Leaves Benefits Tulsi ke patte ko khane ke fayde
तुलसी के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

ये हैं तुलसी के फायदे:-

तुलसी जल पी सकते हैं

  • अगर आप शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो आप तुलसी जल पी सकते हैं। बाजार से खरीदने की जगह आप घर पर ही इसे बना सकते हैं। एक गैस पर पैन में पानी गर्म करना है और फिर उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने हैं जिसके बाद आपका तुलसी जल तैयार हो जाता है। जब भी आपको प्यास लगे तो आप इसे पी सकते हैं।
Basil Leaves Benefits Tulsi ke patte ko khane ke fayde
तुलसी के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं

  • मौसम गर्मी का हो या सर्दी का लोगों को खांसी-जुकाम तो लग ही जाता है। तुलसी में यूजेनॉल मौजूद होते हैं जो सर्दी, खांसी-जुकाम में काफी मदद करता है। आप रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों को चबा सकते हैं जिससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Basil Leaves Benefits Tulsi ke patte ko khane ke fayde
तुलसी के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

तुलसी वाली चाय

  • मौसम कोई भी हो चाय के दीवाने चाय जरूर पीते हैं। आप चाहें तो तुलसी वाली चाय पी सकते हैं। आपको बस चाय बनाते समय तुलसी के कुछ पत्तों को तोड़कर चाय में डालना होता है। इस चाय को पीने से सांस से जुड़ी समस्याओं में आराम मिल सकता है और शरीर में दिन भर ऊर्जा रहती है।
विज्ञापन
Basil Leaves Benefits Tulsi ke patte ko khane ke fayde
तुलसी के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock

दिल ही नहीं इन बीमारियों में भी लाभदायक

  • तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट गुण होने के कारण ये रक्तचाप और स्ट्रोक जैसे हृदय की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। तुलसी के पत्तों में फाइटोकेमिकल्स भी पाया जाता है जो यकृत, फेफड़ों और त्वचा के कैंसर से जूझ रहे लोगों को लाभ पहुंचा सकता है। 


डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed