अगर आप भी अपने घर की बासी रोटी फेंक देते हैं तो पहले इसके फायदे जान लें। बासी रोटी खाने से आपकी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। अक्सर घरों में सुबह के नाश्ते या रात के खाने में ज्यादा रोटी बन जाती हैं और हम अगले दिन उन्हें फेंक देते हैं, लेकिन अगर बासी रोटियों को खाया जाए तो ये सिर्फ पेट ही नहीं भरती बल्कि स्वास्थ्य के लिए कुछ मायने में लाभकारी भी होती हैं। शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि बासी रोटी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। बासी रोटी में ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। इसमें ज्यादा प्रोटीन होता है जो शरीर को ऊर्जावान रखता है। अगली स्लाइड में पढ़िए बासी रोटी खाने के स्वास्थ्य लाभ
फेंक देते हैं बासी रोटी तो आपके लिए है यह खबर, डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर में इस तरह है फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासी रोटी खाने से शरीर का ब्लड ग्लूकोज नियंत्रण में रहता है। डायबिटिज के मरीजों के लिए बासी रोटी फायदेमंद होती है, इससे उनके ब्लड का ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में रहता है। डायबिटिक मरीजों को सुबह बासी रोटी ठंडे दूध के साथ खानी चाहिए। इससे शरीर के ब्लड ग्लूकोज का स्तर नियंत्रण में रहता है।
बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। आप ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाएंगे तो इससे आपका ब्लड प्रेशर का लेवल नियंत्रित रहेगा। अगर आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या है तो सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाएं। इससे आपका रक्त चाप नियंत्रित रहेगा।
पेट की समस्या
बासी रोटी खाने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपको एसिडिटी और पेट की समस्या है तो बासी रोटी खाएं। आप सुबह दूध के साथ बासी रोटी खाएं आपको एसिडिटी नहीं होगी। बासी रोटी में फाइबर होता है, जो कि खाने को पचाता है और पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करता है।
अगर आप वर्कआउट करने जा रहे हैं तो बासी रोटी आपके लिए लाभकारी है। इससे आपकी मसल्स मजबूत होती है और आपको ऊर्जी मिलती है। इसके अलावा शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। आप जिम जाने से पहले सुबह दूध के साथ बासी रोटी ले सकते हैं।