दो साल में करीब 26 बार सर्जरी करा चुके बांग्लादेश में ट्री मैन के नाम से मशहूर अबुल बाजंदर अपनी इस बीमारी से पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अबुल को एपिडर्मोडिस्प्लैजिया वेरुसिफॉर्मिस नाम की बीमारी है। दुनिया की सबसे अजीब बीमारी है। हाथ-पैर में पेड़ जैसे उगे तनों के चलते उन्हें निजी कामों में काफी परेशानी होती है। इस बीमारी के इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि इससे पहले भी वह भर्ती हुए थे, लेकिन एक दिन अस्पताल छोड़ कर भाग गए और अपनी दवाइयां भी बंद कर दी थी। फिर बीमारी को बढ़ता देख उन्होंने अस्पताल जाने का फैसला किया।
{"_id":"5c496563bdec22108404b831","slug":"bangladesh-s-tree-man-returns-for-more-surgery-after-rare-condition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बीमारी में हाथ-पैर पर उगने लगते हैं पेड़-पौधे, जानें क्या हैं लक्षण और क्यों खतरनाक है ये रोग ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इस बीमारी में हाथ-पैर पर उगने लगते हैं पेड़-पौधे, जानें क्या हैं लक्षण और क्यों खतरनाक है ये रोग
Thu, 24 Jan 2019 02:32 PM IST
प्रशांत राय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 24 Jan 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
abul banjdar
'ट्री मैन' के नाम से चर्चित बांग्लादेश के अब्दुल बाजनदार
साल 2016 से अब तक 25 सर्जरी
साल 2016 से अब तक डॉक्टरों द्वारा अबुल की 25 बार सर्जरी की गई है, लेकिन फिर से उनके हाथ-पैर पर पेड़ उग आए। सर्जरी के दो साल बाद अबुल के शरीर पर फिर से पेड़ जैसी संरचना उगने लगी। इसके बाद अहुल इलाज कराने की जगह बिना किसी को कुछ भी बताए भाग गया। हालांकि अपनी बीमारी को बढ़ता देख वह फिर वापस आ गया। अबुल की बीमारी का इलाज विशेष डॉक्टरों की टीम द्वारा फ्री में किया जा रहा है। बांग्लादेश की सरकार ने मुफ्त में इलाज करने का आदेश दिया है।
abul banjdar
बहुत रेयर है ये बीमारी
अबुल को जो बीमारी है वह बहुत अनोखी है। इस बीमारी को ट्री मैन सिंड्रोम भी कहा जाता है। यह जीन से संबंधित एक बीमारी है। जेनेटिक एंड रेयर डिसीज इंफॉर्मेशन सेंटर के अनुसार इस बीमारी से पीड़ित सभी लोगों की संख्या बताना मुश्किल है। हालांकि अभी तक दुनिया भर में इस बीमारी के 200 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं।
अबुल को जो बीमारी है वह बहुत अनोखी है। इस बीमारी को ट्री मैन सिंड्रोम भी कहा जाता है। यह जीन से संबंधित एक बीमारी है। जेनेटिक एंड रेयर डिसीज इंफॉर्मेशन सेंटर के अनुसार इस बीमारी से पीड़ित सभी लोगों की संख्या बताना मुश्किल है। हालांकि अभी तक दुनिया भर में इस बीमारी के 200 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ट्री मैन' के नाम से चर्चित बांग्लादेश के अब्दुल बाजनदार
इस बीमारी के इलाज के दौरान मरीज को धैर्य की बहुत जरुरत होती है। ऐसे में ध्यान रखें कि बीच में इलाज बंद न करें। क्योंकि इस बीमारी के इलाज के लिए धैर्य के साथ-साथ लगातार उपचार की जरुरत होती है। अगर इस बीमारी का सही ये इलाज न कराया तो कैंसर में तब्दील हो सकता है।
विज्ञापन
abul banjdar
अबुल पिछले दस साल से इस बीमारी से जूझ रहे हैं। साल 2016 में वह जब इलाज के लिए आए थे तो उनकी उम्र महज 26 साल थी। जबकि वह इस बीमारी से दस साल से जूझ रहे हैं। वह पहले इस बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से करा रहे थे, लेकिन आराम नहीं मिला जबकि समस्या और बढ़ती गई। इसके बाद वह सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचे।