फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayurvedic Oil: सिर्फ इस एक चीज को नाभि में डालने से पेट की समस्याओं से पाएंगे निजात, जान लें इसके फायदे

Wed, 05 Feb 2025 10:03 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 05 Feb 2025 10:03 AM IST
सार

Ayurvedic Oil Benefits: नाभि को पूरे शरीर का एनर्जी सोर्स भी माना जाता है। ऐसे में शरीर की नाभि का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको उस आयुर्वेदिक तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप नाभि में लगाकर इसे स्वस्थ रख सकते हैं।  
 

विज्ञापन
Ayurvedic Oil By putting just this one thing in the navel you will get relief from stomach problems
जान लें इस तेल के फायदे - फोटो : Freepik.com
Uses Of Ayurvedic Oil: प्राचीन समय से ही आयुर्वेद कई बीमारियों का इलाज मात्र कुछ तेलों से ही करता आ रहा है। ऐसे बहुत से तेल हैं जिनके प्रयोग से कई बीमारियों का इलाज संभव हैं। यह भी माना जाता है कि आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र कहा जाता है। यही नहीं, इसे पूरे शरीर का एनर्जी सोर्स भी माना जाता है। ऐसे में शरीर की नाभि का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको उस आयुर्वेदिक तेल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप नाभि में लगाकर इसे स्वस्थ रख सकते हैं।  

 
Ayurvedic Oil By putting just this one thing in the navel you will get relief from stomach problems
आयुर्वेदिक तेल के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

जब हम नाभि में तेल लगाते हैं तो इसे "नाभि पुरण" कहा जाता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और बीमारियों से बचाने में काफी मदद करती है। अगर इसे आप रोज करते हैं तो आप न केवल अपनी फिजिकल हेल्थ, बल्कि मानसिक हेल्थ और आध्यात्मिक शांति के विकास में काफी सहायक भी होता है। ऐसे में रोज इस प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।  

Ayurvedic Oil By putting just this one thing in the navel you will get relief from stomach problems
आयुर्वेदिक तेल के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है नाभि में तेल लगाने के फायदे

मजबूत करता है पाचन तंत्र

नाभि में तेल लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह हमारे पाचन तंत्र को काफी मजबूत करता है। अगर आपको गैस, कब्ज या एसिडिटी की दिक्कत होती है तो यह प्रक्रिया इससे निजात पाने में काफी मदद करती है। नाभि में तेल लगाने से पेट में उत्पन्न हो रही गर्मी भी शांत होती है और पाचन तंत्र को संतुलित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayurvedic Oil By putting just this one thing in the navel you will get relief from stomach problems
आयुर्वेदिक तेल के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

त्वचा में आती है निखार
रोजाना नाभि में तेल लगाया जाए तो इससे त्वचा में निखार आती है। यह स्किन में हो रही खुजली, रुखापन या फिर एक्जिमा जैसी दिक्कतों को दूर करने में काफी सहायक होता है। यही नहीं, यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी काफी कारगर होता है।

विज्ञापन
Ayurvedic Oil By putting just this one thing in the navel you will get relief from stomach problems
आयुर्वेदिक तेल के फायदे - फोटो : इंस्टाग्राम

चिंता और तनाव को दूर करता है
अगर रोजाना नाभि में तेल लगाया जाए तो इससे आपको के शरीर को शांति मिलती है और तनाव भी दूर करता है। इस प्रक्रिया रो करने से अनिद्रा जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है और आपको रात में सोने में राहत मिलती है।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed